₹2000 Note : RBI के इस मैसेज को भूलकर भी न करें अनदेखा
आरबीआई की गाइडलाइंस के मुताबिक आप 23 मई से 30 सितंबर 2023 तक अपने दो हजार रुपए के नोट को बदल सकते हैं.
आरबीआई ने बैंकों को गाइडलाइंस दी है. यदि नोटों की गड्डी में दो हजार रुपए के फर्जी नोट निकलते हैं तो बैंक को तुरंत क्या एक्शन लेना चाहिए.
आरबीआई ने बैंकों को लिखे लेटर में कहा है कि बैंक को जैसे ही दो हजार रुपए के नोट मिलते हैं तो नोट जांचने वाली मशीन (NSM) पर उसे डालें ताकि उसकी सटीकता और प्रमाणिकता की पुष्टि हो सके.
यदि बैंक को दो हजार रुपए के नकली नोट निकलते हैं तो उसके बदले में ग्राहक को कोई दूसरा नोट न दें. बैंक ने यदि ऐसा किया तो बैंक की भागीदारी मानी जाएगी.
नोट नकली है तो उस पर 'Counterfeit Note' की मुहर तय फॉर्मेट में लगाएं. सभी नकली नोट को एक अलग रजिस्टर में दर्ज करें.
आरबीआई के निर्देशों के मुताबिक यदि एक ट्रांजेक्शन में चार नकली नोट निकलते हैं तो नोडल बैंक अधिकारी महीने के अंत में पुलिस को रिपोर्ट करें
यदि एक ट्रांजेक्शन में पांच नकली नोट निकलते हैं तो नोडल ऑफिसर तुरंत स्थानीय पुलिस को इसकी जानकारी देगा.