सरकारी कर्मचारियों और पेंशनर्स के लिए राजस्थान सरकार ने बढ़ाया महंगाई भत्ता, देखें नई दर

राजस्थान सरकार ने प्रदेश के साढ़े आठ लाख सरकारी कर्मचारियों और 4.40 लाख पेंशनर्स के लिए बड़ा ऐलान किया है.
सीएम अशोक गहलोत ने ट्वीट कर लिखा, 'केंद्रीय कर्मचारियों के अनुरूप राज्य कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में 4 फीसदी की बढ़ोतरी को मंजूरी दी है.
राज्य कर्मचारियों व पेंशनर्स को 1 जनवरी 2023 से 38 फीसदी के स्थान पर 42% महंगाई भत्ता देय होगा. कर्मचारियों को संबल देने के लिए राज्य सरकार सालाना करीब 1640 करोड़ रूपए वहन करेगी.
अशोक गहलोत सरकार ने इससे पहले 30 अक्टूबर को भी चार फीसदी तक महंगाई भत्ता बढ़ाने की घोषणा की थी. इसके बाद महंगाई भत्ता बढ़कर 38 फीसदी हो गया था.
अशोक गहलोत सरकार ने इससे पहले 30 अक्टूबर को भी चार फीसदी तक महंगाई भत्ता बढ़ाने की घोषणा की थी. इसके बाद महंगाई भत्ता बढ़कर 38 फीसदी हो गया था.
शोक गहलोत की सरकार ने पिछले कुछ वक्त से राज्य के सरकारी कर्मचारियों के लिए कई घोषणा की थी. साल 2022 में अशोक गहलोत सरकार ने पुरानी पेंशन स्कीम को बहाल कर दिया था.
केंद्र सरकार ने इससे पहले शुक्रवार को कैबिनेट की बैठक में केंद्रीय कर्मचारियों के महंगाई भत्ते को चार फीसदी तक बढ़ाने का फैसला किया था.
Author : Akash dubey
Explore