विंध्य

विन्ध्य : तेज-रफ्तार ट्रैक्टर की निगल गई ट्रॉली ...

Aaryan Dwivedi
16 Feb 2021 6:06 AM GMT
विन्ध्य : तेज-रफ्तार ट्रैक्टर की निगल गई ट्रॉली ...
x
Get Latest Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, Today News in Hindi, Breaking News, Hindi News - Rewa Riyasat

सतना। मध्यप्रदेश के सतना जिला अंतर्गत मैहर कस्बे में बीती रात अनियंत्रित ट्रैक्टर की चपेट में आने से एक की मौत का मामला सामने आया। बताया गया कि शंडरसन कंपनी में कार्य करने वाले दो श्रमिक साथी ट्रैक्टर-ट्रॉली लेकर जा रहे थे। जैसे ही मैहर अंडर ब्रिज के पास पहुंचे तो ट्रैक्टर से ट्रॉली अलग हो गई और ट्रैक्टर भी अनियंत्रित होकर पलट गया। ट्रैक्टर के पलटते ही एक युवक चपेट में आ गया जिसकी मौके पर मौत हो गई। वहीं दूसरा साथी सही सलामत बच लगया लेकिन डायल 100 की सूचना में पुलिस को अपनी मनगढ़ंत कहानी बता कर उलझा दिया। हत्या और हादसे में उलझी पुलिस ने शुक्रवार की सुबह फोरेंसिक अधिकारी डॉ. महेंद्र सिंह से जांच कराई तो मामला स्पष्ट हो गया। पुलिस ने बताया कि ये हत्या नहीं ये दुर्घटना थी, डर के कारण साथी ने ऐसी कहानी बना ली थी।

क्या है मामला मैहर थाना प्रभारी देवेन्द्र प्रताप सिंह चौहान ने बताया कि शंडरसन कंपनी में कार्य करने वाले श्रमिक विवेक गौतम पिता रूप नारायण गौतम 29 वर्ष निवासी छोटी पहाड़ी थाना मैहर अपने साथी श्याम सिंह परिहार के साथ टै्रक्टर में सवार होकर लौट रहे थे। जैसे ही मैहर अंडर ब्रिज के पास से देवधरा तालाब के समीप वार्ड क्रमांक 19 के पास पहुंचे तो ट्रॉली ट्रैक्टर से अलग होकर अंनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में विवेक गौतम गौतम की मौके पर मौत हो गई। जबकि उसका साथी श्याम सिंह सुरक्षित बच गया। घटना के बाद श्याम सिंह ने डायल 100 को सूचना दी। जानकारी के बाद मौके पर पहुंची पुलिस को श्याम सिंह ने बताया कि एक युवक मृत अवस्था में पड़ा है। पुलिस ने पूछा कि तुमको कैसे जानकारी हुई तो उसने बताया कि वह यहां से गुजर रहा था। इसलिए पुलिस को सूचना दे दी। सुबह अधिकारियों ने भरोसे में लेते सहजता से मामले को पूछा तो उसने हादसे की बात का स्वीकार किया।

Aaryan Dwivedi

Aaryan Dwivedi

    Next Story