विंध्य

विंध्य : जंगल में युवती की लाश मिली, पुलिस को दुष्कर्म के बाद हत्या का शक

Aaryan Dwivedi
16 Feb 2021 6:06 AM GMT
विंध्य : जंगल में युवती की लाश मिली, पुलिस को दुष्कर्म के बाद हत्या का शक
x
Get Latest Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, Today News in Hindi, Breaking News, Hindi News - Rewa Riyasat

शहडोल। देवलोंद थाना क्षेत्र के अनहरा गांव के नजदीक जंगल में एक युवती का शव मिला है। आज सुबह पुलिस को जंगल में एक शव की सूचना मिली थी। जिसके बाद देवलोन्द थाने के सब इंस्पेक्टर एहसान खान पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे।

शुरुआती जांच में ये माना जा रहा है कि युवती के साथ दुष्कर्म हुआ है और उसके बाद उसकी हत्या की गई है। शव पर चोट के निशान नजर आ रहे हैं। चेहरे और सिर के अलावा शरीर के दूसरे अंगों पर भी चोट नजर आ रही है। फिलहाल मौके पर फॉरेंसिक एक्सपर्ट की टीम भी पहुंचीं हुई है, जो सबूत इकठ्ठा कर रही है। शव को पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है और मृतक युवती की पहचान की जा रही है।

Aaryan Dwivedi

Aaryan Dwivedi

    Next Story