विंध्य

अब विंध्य हुआ कलंकित, 8 वर्षीय बच्ची के साथ सामूहिक दुष्कर्म

Aaryan Dwivedi
16 Feb 2021 6:07 AM GMT
अब विंध्य हुआ कलंकित, 8 वर्षीय बच्ची के साथ सामूहिक दुष्कर्म
x
Get Latest Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, Today News in Hindi, Breaking News, Hindi News - Rewa Riyasat

अब विंध्य हुआ कलंकित, 8 वर्षीय बच्ची के साथ सामूहिक दुष्कर्म

सिंगरौली। सिंगरौली जिले के सरई थाना क्षेत्र में 11 जून को गांव के नाले में नहाने गई 8 वर्षीय मासूम के साथ दो नाबालिगों ने दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है। गंभीर हालत में परिजन ने मासूम को जिला अस्पताल में भर्ती कराया तब बुधवार को इस घटना का खुलासा हुआ।

घटना के संबंध में सिंगरौली पुलिस अधीक्षक अभिजीत रंजन ने बताया कि जिला मुख्यालय से करीब 60 किलोमीटर दूर सरई थाना क्षेत्र के एक गांव में मंगलवार की देर शाम गांव स्थित नाले पर नहाने गई आदिवासी 8 वर्षीय बालिका के साथ गांव के ही दो नाबालिग लड़कों ने दुष्कर्म किया।

दुष्कर्म के बाद आरोपित यह सोचकर फरार हो गए कि उनके इस कृत्य का खुलासा नहीं होगा, लेकिन मासूम की हालत गंभीर होने के बाद सरई व उसके बाद जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। इसके बाद घटना की जानकारी मिली।

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि घटना के दिन परिजन मासूम को लेकर सरई व फिर जिला अस्पताल में भर्ती कराया जहां नर्सों ने जांच पड़ताल की और अपने तरीके से मासूम से पूछताछ की तब जाकर पूरी सच्चाई सामने आई। सीएचएमओ ने बताया कि बच्ची के साथ दुष्कर्म हुआ है। पीड़ित मासूम की हालत में सुधार हो रहा है।

पीड़िता से मिले एसपी, आरोपित हिरासत में एसपी अभिजीत रंजन ने बताया कि घटना की जानकारी मिलने पर वह जिला असपताल पहुंचे और भर्ती मासूम से मिले और उसका हालचाल जाना। एसपी के अनुसार दोनों नाबालिग आरोपितों को हिरासत में लिया गया है। दोनों की उम्र 14 से 15 वर्ष है। बुधवार को एसपी गांव भी पहुंचे और आरोपितों के खिलाफ पॉक्सो एक्ट व दुष्कर्म की विभिन्ना धाराओं के तहत कार्रवाई की गई है।

Aaryan Dwivedi

Aaryan Dwivedi

    Next Story