एंटरटेनमेंट

Manoj Bajpayee ने किया खुलासा, कहा- आते थे धमकी भरे काॅल्स, नशे की हालत में उड़ाते थे लोग मेरा मजाक

Manoj Shukla
3 Aug 2021 8:14 PM GMT
Manoj Bajpayee ने किया खुलासा, कहा- आते थे धमकी भरे काॅल्स, नशे की हालत में उड़ाते थे लोग मेरा मजाक
x
अभिनेता मनोज वाजपेयी (Manoj Bajpayee) की गिनती आज इंडस्ट्री के दिग्गज अभिनेता में होती हैं। उन्होंने अपने करियर में कई तरह के किरदार निभाएं।

मुम्बई। अभिनेता मनोज वाजपेयी (Manoj Bajpayee) की गिनती आज इंडस्ट्री के दिग्गज अभिनेता में होती हैं। उन्होंने अपने करियर में कई तरह के किरदार निभाएं। उनके अभिनय के दुनियाभर में लोग दीवाने हैं। मनोज वाजपेयी इन दिनों डिजिटल प्लेटफार्म पर धूम मचा रहे हैं। एक इंटरव्यू के दौरान मनोज वाजपेयी (Manoj Bajpayee) ने खुलासा किया था कि एक समय उन्हें अननोन फोन काॅल्स आते थे। जिसमें नशे की हालत में लोग उन्हें धमकी देते थे। उनका मजाक उड़ाते थे। लिहाजा अब वह साढ़े 7 बजे के बाद अपना फोन साइलेंट में कर देते हैं या फिर फोन को दूर रख देते हैं। अब वह साढ़े 7 के बाद किसी का फोन नहीं उठाते हैं।

धमकी भरे आते थे काॅल्स

अभिनेता ने एक इंटरव्यू में बताया कि इंडस्ट्री में जब मैं नया था। तब मैं हर फोन को उठाता था। फिर वह फोन चाहे रात साढ़े 12 बजे आए या डेढ़ बजे। इस दौरान जो फोन आते थे वह धमकी भरे होते थे। लोग उनका मजाक उड़ाते थे। फोन करने वाले कई बार नशे की हालत में होते थे। इन सब समस्याओं को देखते हुए मैं धीरे-धीरे फोन से दूरी बनाने लगा। अब मैं रात के साढ़े 7 बजे के बाद फोन से दूरी बना लेता हूं। फोन को साइलेंट में रखकर उससे दूर हो जाता हैं। रात के साढ़े 7 बजे के बाद किसी का फोन नहीं उठाता।

बता दें कि अभिनेता मनोज वाजपेयी (Manoj Bajpayee) ने साल 1994 में पहली बार बैंडिट क्वीन फिल्म में नजर आए थे। इसके बाद वह सत्या, पिंजर, स्पेशनल 26, गैंग आॅफ वासेपुर जैसी शानदार फिल्मों में काम किया। इन दिनों अभिनेता डिजिटल प्लेटफार्म पर धूम मचा रहे हैं। मनोज वाजपेयी जल्द ही डायल 100 में एक पुलिस इंस्पेक्टर के रोल में नजर आएंगे।

Next Story