उत्तरप्रदेश

शिकारियों के उड़ गये होश, जाकर देखा तो जाल में सुअर की जगह फंसा मिला....

Aaryan Dwivedi
16 Feb 2021 6:43 AM GMT
शिकारियों के उड़ गये होश, जाकर देखा तो जाल में सुअर की जगह फंसा मिला....
x
जंगल में जाल के पास पहुंचते ही शिकारियों के होश उड़ गये। जब पास जाकर शिकारियांे ने देखा कि जाल में उनका शिकार नहीं फंसा है

शिकारियों के उड़ गये होश, जाकर देखा तो जाल में सुअर की जगह फंसा मिला….

जंगल में जाल के पास पहुंचते ही शिकारियों के होश उड़ गये। जब पास जाकर शिकारियांे ने देखा कि जाल में उनका शिकार नहीं फंसा है बल्कि अगर वह जाल के नजदीक गये तो वही शिकार बन जायेंगे। आनन-फानन में शिकारियों ने जगल विभाग के आला अधिकारियों को सूचना दी। इसके बाद उस तेंदुए केा सुरक्षित निकाला गया।
मामला झारखंड के गिरिडीह के जंगल का है।

शिकारियों के उड़ गये होश, जाकर देखा तो जाल में सुअर की जगह फंसा मिला....

जहां शिकरियों ने सुअर का शिकार कारने के लिए रस्सी के फंदे बनाकर जाल तैयार किया था। लेकिन इन शिकारियों का आज भाग्य ठीक नही था और उनके जाल में सुअर फंसने के बजाय एक तेंदुआ फंस गया। शिकारियों ने जब अपने जाल के पास जाकर देखा तेा वह दंग रह गये। उनकी हालत सांप और छिछुंदर जैसी हो गई थी। अब न इन शिकारियों से कुछ कहते बन रहा था और न ही करते।

बताया जाता है जब कुछ समझ में नहीं आया तो सभी एक मत होकर इसकी सूचना रेंजर अनिल कुमार को दी। वहीं रेंजर ने वन रक्षक पवन चैधरी को भेज दिया। साथ में पिंजरा भी मंगाया गया। रेंजर ने बताया कि इस तेंदुए को पिंजरे में बंद कर कही सुरक्षित जगह पर खोल दिया जायेगा। रेंजर ने सभी ग्रामीणों को आगाह करते हुए कहा कि वह जंगल में जांए तो किसी भी वन्य जीव को कतई नुक्सान पहुंचाने का प्रयास न करें। ऐसा करना कानून का उल्लंघन माना जायेगा।

जंगल में शिकारी कम नहीं हो रहे हैं। सरकारें इसके लिए हर स्तर पर प्रयास कर रही है। इसके बाद भी विभागीय अमले के कुछ कर्मचारी तथा जंगली जानवरों के अंगों की तस्करी करने वाले माफियाओं की सांठ-गांठ का खामियाजा इन बेजुबानों का भुगतना पड़ता है।

रीवा : काले कानून के खिलाफ कांग्रेस 12 को भरेगी हुंकार

रीवा से गये थे पैसा कमाने, बना लिए गये बंधक, कलेक्टर रीवा ने की कार्रवाई जयपुर से छुडवाया, मजदूरों ने कहा साहब आप नहीं होते तो..

घर में घुसें चोर, ले उड़े सोना-चांदी और पैसा

Aaryan Dwivedi

Aaryan Dwivedi

    Next Story