उत्तरप्रदेश

2 लोगो पर मामला दर्ज, 60 वर्ष के बुजुर्ग को गधे पर बैठाकर घुमाने का आरोप...

Aaryan Dwivedi
16 Feb 2021 6:42 AM GMT
2 लोगो पर मामला दर्ज, 60 वर्ष के बुजुर्ग को गधे पर बैठाकर घुमाने का आरोप...
x
बदायूं यूपी। आधुनिकता की दौड में लोंगों को मान मर्यादा का खयाल भी नहीं है। हालत यह है कि एक बुजुर्ग व्यक्ति को गांव के कुछ लोगों ने गधे में

2 लोगो पर मामला दर्ज, 60 वर्ष के बुजुर्ग को गधे पर बैठाकर घुमाने का आरोप…

बदायूं यूपी। आधुनिकता की दौड में लोंगों को मान मर्यादा का खयाल भी नहीं है। हालत यह है कि एक बुजुर्ग व्यक्ति को गांव के कुछ लोगों ने गधे में बैठाकर गांव में घुमाया। साथ में उसके मुह को काला कर दिया था। मामले की जानकारी पुलिस को होने के बाद वह मौके पर पहुंच कर जांच कर रही है। वहीं पीड़ित बुजुर्ग ने थाने में पहुंच कर 29 दिसम्बर को गांव के दो लोगांे के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई है।

मिली जानकारी के अनुसार उक्त मामला उत्तर प्रदे्रश के बदायूं जिले के बिसौली थाना क्षेत्र का है। पुलिस को पीडित बुजुर्ग ने जानकारी देते हुए बताया कि अक्सा गांव के विपिन, मदनलाल तथा अन्य दो ने उसके मुह पर कालिख पोतकर उसे गधे में बैठाकर गांव में घुमाया है। साथ ही बताया कि इन लेागों ने मारपीट भी की है। पुलिस ने बुजुर्ग की शिकायत पर मामला दर्ज करते हुए विपिन, मदनलाल दोनो आरोपियो को गिरफतार भी कर लिया है।

यह भी पढ़े : घने कोहरे से काली हुई नववर्ष की पहली सुबह, 4 की मौत, 3 गंभीर पहुंचे अंस्पताल

वहीं पुलिस को जांच में पता चला है कि उक्त बुजुर्ग व्यक्ति पर गांव के लोगों ने छेड़छाड़ के संदेह में ऐसा किया है। लेकिन छेड़छाड़ के सम्बंध में कोई भी शिकायत थाने में दर्ज नही करवाई गई थी। जानकारी के अनुसार उक्त बुजुर्ग व्यक्ति रात के समय एक महिला के घर में घुसकर उसके साथ छेडछाड काने लगा था।

महिला के चिल्लाने की आवाज के बाद पड़ोस के लोग मौके पर पहुंचे तो 60 वर्षीय बुजुग्र को भागते हुए पकड लिया था। बाद में उसकी जमकर पिटाई की गई थी। बाद में उसका मुह काला कर उसे गधे में बिठाकर पूरंे गांव में घुमाया गया। लेकिन इसी दौरान किसी ने गधे में घुमाने का वीडियो बना लिया और वायरल कर दिया था। जिसके बाद इसकी जानकारी पुलिस को हुई मौके पर दो लोगों को गिरफतार कर लिया है।

यह भी पढ़े : Up का Most Wanted रीवा में गिरफ्तार, पुलिस से हुई मुठभेड़, प्रेमिका के घर में छिपा था बदमाश…

ख़बरों की अपडेट्स पाने के लिए हमसे सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर भी जुड़ें:
Facebook | WhatsApp | Instagram | Twitter | Telegram | Google News

Aaryan Dwivedi

Aaryan Dwivedi

    Next Story