उत्तरप्रदेश

पत्नी करती रही इंतजार, पति पहुंचा हवालात, सालियों को जलवा दिखाना पड गया भारी...

Aaryan Dwivedi
16 Feb 2021 6:41 AM GMT
पत्नी करती रही इंतजार, पति पहुंचा हवालात, सालियों को जलवा दिखाना पड गया भारी...
x
शादी के बाद दुल्हन अपने ससुराल पहंची। दुल्हन के पहुंचने पर वहां की रस्में पूरी की गई। दुल्हा फुर्सत होकर दोस्ते के संग घूमने निकल गया।

पत्नी करती रही इंतजार, पति पहुंचा हवालात, सालियों को जलवा दिखाना पड गया भारी…

शामली यूपी। शादी के बाद दुल्हन अपने ससुराल पहंची। दुल्हन के पहुंचने पर वहां की रस्में पूरी की गई। दुल्हा फुर्सत होकर दोस्ते के संग घूमने निकल गया। लेकिन यह क्या देर रता हो गई। सुहागरात की रात दुल्हन इंतजार करती रही लेकिन दूल्हा आया ही नहीं।

पत्नी करती रही इंतजार, पति पहुंचा हवालात, सालियों को जलवा दिखाना पड गया भारी...

वह तो हवालात पहुंच गया बाद में ऐसे जानकारी घर वालों से मिली तो सभी के होस ही उड गये। पता चला कि बारात जैसे ही ससुराल के पास पहुंची तो गांव वालों जिसमें महिलाएं और सयाने लोग शामिल हैं सभी स्वागत करने तथा दूल्हे को देखने के लिए खडे थे।

ऐसे में दूल्हे की नजर गांव की सालियों पर पड़ी और वह अपना नियंत्रण खोते हुए उत्साह से अपने अवैध असलहे से हवाई फायर कर दिया। किसी ने इसका वीडियो बना कर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। और यह वीडियो पुलिस अधिकारियोे तक जा पहुंचा और हुआ कि पुलिस ने मामला कायम कर बरात के बिदा होने के बाद गिरफतार कर लिया। और दुल्हन घर पर सुहागरात के दिन अपने पिया का इंतजार करती रही।
जानकारी के अनुसार यूपी के शामली जिले में बाबरी क्षेत्र का है। दूल्हे का अवैध हथियार से फायरिंग करने का वीडियो वायरल हुआ था।

इसके बाद पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू की। बाबरी थानाध्यक्ष नेमचंद सिंह ने बताया कि जांच में वीडियो क्षेत्र के गांव गोगवान का पाया गया। जहां दूल्हा मोहित ने अपनी शादी में अवैध हथियार से हवाई फायर किया था। वही पुलिस ने बताया कि दूल्हे का भाई चीनू भी हाथ में अवैध हथियार लिए था। पुलिस ने बुधवार को अवैध मस्कट बन्दूक सहित आरोपी दुल्हे को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने कानूनी कार्यवाही करते हुए आरोपी दूल्हे को जेल भेज दिया है।

प्रदेश सरकार के निर्देश पर स्कूलों के अवकाश निरस्त, लगेंगी कक्षाएं, छात्र जायेंगे स्कूल

केंद्रीय चुनाव आयोग ने राज्य शासन को किया तलब, मामला लोकसभा चुनाव में काले धन के लेनदेन का

वीरान पड़ी स्कूलें चोरों के निशाने पर, 15 लाख का सामान पार- Rewa News

Aaryan Dwivedi

Aaryan Dwivedi

    Next Story