- Home
- /
- जब शादी के दिन दुल्हन...
नई दिल्ली। शादी के दौरान दुल्हा-दुल्हन के कारनामों का वीडियो आपने कई बार देखा होगा। इस तरह के वीडियो सोशल मीडिया में भरे पड़े हैं। जिसमें कई बार दुल्हा-दुल्हन कुछ ऐसा कर जाते है कि वह सुर्खियों में आ जाते हैं। ऐसा ही एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा हैं।
जिसमें दुल्हन शादी के दिन पुशअप मारती हुई नजर आ रही हैं। इस वीडियो को इंस्ताग्राम में एक यूजर द्वारा शेयर किया गया हैं। वीडियो में दुल्हन शादी के लिबास में है। वह काफी शानदार एवं वजनी लहंगा पहने हुए हैं। जिसमें पुशअप मारना काफी कठिन काम हैं। बावजूद इसके वीडियो में साफ देखा जा रहा है कि दुल्हन पुशअप मार रही हैं। दुल्हन के पुशअप वीडियो को सोशल मीडिया में खूब देखा जा रहा हैं।
वैसे इस बात से आप तो बिल्कुल वाकिफ होंगे कि लोग फिट रहने के लिए पुशअप, रनिंग, वॉक व एक्सरसाइज करते हैं। जिसका एक समय होता हैं। ज्यादातर लोग पुशअप एवं शरीर को फिट रखने अन्य जरूरी काम सुबह और शाम करते हैं। ऐसे में शादी के दौरान दुल्हन का पुशअप करना वकई हैरान करने वाला हैं।
वजह जो भी रही हो, लेकिन शादी के लिबास में दुल्हन का पुशअप करने का वीडियो सोशल मीडिया में जमकर ट्रेंड कर रहा हैं। लोग इस वीडियो को खूब पसंद कर रहे हैं। अब यह वीडियो कहां है और कब का हैं। फिलहाल इसकी किसी भी तरह की जानकारी सामने नहीं आई हैं।