उत्तरप्रदेश

UP : ऑक्सीजन की कमी को दूर करने श्रीराम जन्म भूमि ट्रस्ट लगवाएगा प्लांट

News Desk
23 April 2021 5:55 PM GMT
UP : ऑक्सीजन की कमी को दूर करने श्रीराम जन्म भूमि ट्रस्ट लगवाएगा प्लांट
x
प्रयागराज। पूरे देश में कोरोना के मरीज ऑक्सीजन के लिए तरस रहे हैं। ऐसे समय में श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट अब लोगों की जान की रक्षा के लिए आगे आया है। ट्रस्ट ने अयोध्या के 2 अस्पतालों में ऑक्सीजन प्लांट लगाने का निर्णय लिया है। इसके लिए बाकायदा कार्यदायी संस्था को ऑक्सीजन प्लांट लगाने का अग्रिम भुगतान के रूप में 55 लाख रुपए की राशि भी जारी कर दी गई।

अयोध्या में इन दिनों कोरोना संक्रमण के कारण संक्रमित मरीजों की संख्या में इजाफा हो रहा है। प्रतिदिन 200 से 300 लोग पॉजिटिव आ रहे हैं। कोरोना की दूसरी लहर बेहद खतरनाक है। लोग जीवन और मृत्यु के बीच में संघर्ष कर रहे हैं। प्रदेश के मुख्यालय से लेकर सभी जगहों पर ऑक्सीजन सिलेंडर की कमी हो गई है, जहां लखनऊ के कई अस्पतालों में सीमित घंटों के अंदर ऑक्सीजन खत्म होने का नोटिस चस्पा किया गया है। वहीं अयोध्या भी इसकी चपेट में है। लगातार मरीज परेशान हैं और मरीज ऑक्सीजन सिलेंडर की मांग कर रहे हैं।

श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने संक्रमित मरीजों को बड़ी राहत देने का प्रयास किया है। राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने 55 लाख रुपए की लागत से अयोध्या के दर्शन नगर स्थित दशरथ मेडिकल कॉलेज और एक जिला अस्पताल चाहे जिला महिला अस्पताल में भी ट्रस्ट की तरफ से ऑक्सीजन प्लांट लगाया जाएगा।

प्रक्रिया को जल्द पूरा करते हुए जिलाधिकारी के सहयोग से कार्यदायी संस्था जो दिल्ली की है, उसे प्लांट लगाने का अग्रिम भुगतान कर दिया गया है। प्लांट लग जाने से संपूर्ण जिले के मरीजों को बड़ी राहत मिलेगी। ऑक्सीजन प्लांट लगाने के लिए जिले के जनप्रतिनिधि भी आगे आ रहे हैं।

Next Story