उत्तरप्रदेश

यूपी के दो भाजपा विधायकों का कोरोना से निधन, पार्टी तथा मुख्यमंत्री ने जताया शोक

लखनऊ (Lucknow News in Hindi) : उत्तर प्रदेश में भाजपा के दो विधायकों का कोरोना से निधन हो गया। जिसमें लखनऊ पश्चिम क्षेत्र के विधायक सुरेश कुमार श्रीवास्तव हैं जिनकी उम्र 76 वर्ष बताई जा रही है। इनका इलाज संजय गांधी आयुर्विज्ञान संस्थान लखनऊ में चल रहा था। वहीं औरैया जिले के सदर विधानसभा क्षेत्र के भाजपा विधायक रमेश चंद्र दिवाकर 56 वर्ष का कोरोना वायरस संक्रमण से निधन हो गया।

रक्षा मंत्री ने जताया शोक

श्रीवास्तव के निधन पर लखनऊ के सांसद और देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने ट्वीट कर शोक जताया है। उन्होेने कहा कि सुरेश श्रीवास्तव के निधन का समाचार बहुत पीड़ादायक है। जनप्रतिनिधि के रूप में उनकी सादगी, सरलता और उनकी कर्मठता अपने आप में एक मिसाल थी। रमेश चंद्र दिवाकर के निधन पर भी शोक जताया है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने व्यक्त की शोक संवेदन

भाजपा के दोनों विधायकों के निधन पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शोक संवेदन व्यक्त की है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह और प्रदेश महामंत्री सुनील बंसल ने शोक जाहिर करते हुए आत्मशांति की कामना की है। साथ ही परिवार के लोगों को इस दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की कामना की है।

Next Story