उत्तरप्रदेश

भभूती में नशीली दवा मिलाकर महिला के साथ रेप, बच्चे न होने से परेशान दम्पत्ति पहुंचे थे तांत्रिक के पास

Manoj Shukla
3 April 2021 2:47 PM GMT
भभूती में नशीली दवा मिलाकर महिला के साथ रेप, बच्चे न होने से परेशान दम्पत्ति पहुंचे थे तांत्रिक के पास
x
उत्तर प्रदेश। प्रदेश के गोरखपुर क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आ रही हैं। जहां एक तांत्रिक ने महिला को भभूती में नशीली दवा मिलाकर उसके साथ रेप की घटना को अंजाम दिया। महिला को बेहोशी अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया हैं। जहां उसका इलाज चल रहा हैं। दूसरी तरफ आरोपी तांत्रिक को पकड़कर पुलिस परिजनों के सुपुर्द कर दिए हैं। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

यह पूरी घटना गोरखपुर के पिपचराइच क्षेत्र के अतरौलिया गांव की हैं। जहां एक सोखा तांत्रिक की बीते दिनों एक दम्पत्ति की मुलाकात हुई। उसने दम्पत्ति को गुरूवार की शाम लगभग 4 बजे अपने घर बुलाया। दोनों दम्पत्ति उस सोखा के घर पहुंचे। इसी दौरान तकरीबन शाम 7 बजे तांत्रिक सोखा भभूती में नशीली दवा मिलाकर दम्पत्ति को बेहोश कर दिया। खबरों की माने तो इसके बाद उसने दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया।

जब दम्पत्ति परिजन रात को घर नहीं पहुंचे तो घर के अन्य सदस्य काफी परेशान रहे और फोन से संपर्क करने की कोशिश की। लेकिन संपर्क नहीं हो सका। सुबह होते ही परिजन सोखा के घर जा पहुंचे। जहां दोनों दम्पत्ति बेहोशी हालत में थे। परिजनों के पूछने पर तांत्रिक ने बताया कि घबराने की जरूरत नहीं है यह दैवीय प्रकोप है।

कुछ टाइम में ठीक हो जाएगा। इस दौरान महिला को उल्टी हो रही थी। हालत में सुधार होता न देख परिजन महिला को अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां इलाज शुरू हैं। महिला के परिजनों ने जब तांत्रिक से कड़ाई से पूछताछ की तो उसने नशीली दवा खिलाने की बात स्वीकार की हैं। परिजनों ने सोखा को मेडिकल चैकी पुलिस के सुपुर्द कर लिया हैं। बाद में पिपराइच थाने की पुलिस पहुंची और सोखा एवं उसकी पत्नी को थाने ले गई।

बच्चे न होने से थे परेशान

यह दोनों दम्पत्ति तांत्रिक के पास इलाज की मदद से पहुंचे थे। दोनों की शादी को लगभग 4 साल बीत चुके थे। लेकिन इनके बच्चे नहीं थे। जिसे लेकर यह काफी परेशान रहते थे। कुछ समय पहले महिला के पति की इस तांत्रिक से मुलाकात हुई थी। जिसने आश्वासन दिया था कि उसके पास इसका इलाज है। वह अपनी पत्नी को लेकर उनके पास आए। वह अपनी तंत्र विद्या से सब ठीक कर देगा। तांत्रिक की बातों में आकर दम्पत्ति गुरूवार को उसके घर पहुंचे। जहां दम्पत्ति की मजबूरी का फायदा उठाते हुए तांत्रिक ने अश्लील घटना को अंजाम दिया।

Next Story