मध्यप्रदेश

रीवा : आखिर पति क्यों बना हैवान की कर डाली दोहरी हत्या, जानिए पूरा घटनाक्रम

Aaryan Dwivedi
16 Feb 2021 6:35 AM GMT
रीवा : आखिर पति क्यों बना हैवान की कर डाली दोहरी हत्या, जानिए पूरा घटनाक्रम
x
रीवा : जिले के मउगंज थाना के डगवार पुर्वा गांव में 48 घंटे पूर्व हुई दोहरी हत्या मामले में हैवान बने पति ने अपनी ही पत्नी और दुधमुही पुत्री की निर्मम हत्या

रीवा। जिले के मउगंज थाना के डगवार पुर्वा गांव में 48 घंटे पूर्व हुई दोहरी हत्या मामले में हैवान बने पति ने अपनी ही पत्नी और दुधमुही पुत्री की निर्मम हत्या करके शव को बोरे में भरकर रखे हुए थे। पुलिस आरोपित पति को गिरफ्तार कर लिए और दोनो शव को कब्जे में लेकर एफएसएल टीम की मदद से दोहरी हत्या मामले की जांच कर रही है।

दूसरी पत्नी थी प्रमिला

मृतिका प्रमिला साकेत आरोपित हिंछलाल साकेत की दूसरी पत्नी थी। बताया जा रहा है कि 08 वर्ष पूर्व हिंछलाल साकेत की पहली पत्नी की मौत हो गई थी। वह अपनी बेवा भाभी प्रमिला से चार वर्ष पूर्व विवाह कर लिए था। एक वर्ष पूर्व एक पुत्री हुई और उसका नाम काजल रखा था।

चरित्र संदेह में की हत्या

दोहरी हत्या मामले अब तक जो तथ्य सामने आए है। उसके तहत आरोपित हिंछलाल साकेत को शंका थी कि उसकी पत्नी प्रमिला का पड़ोसी से अवैध संबंध है। हिंछलाल बीमार रहता था। जिसके चलते उसकी पत्नी अक्सर बाहर काम करने जाती थी। एक वर्ष पूर्व उसने पुत्री को भी जन्म दिए जिसके चलते वह पत्नी के चरित्र को लेकर लगातार सबाल कर रहा था। उसका यह सदेह बुधवार की रात हैवान बन कर सामने आ गया।

युवक का ट्रेन से MP में कटा सिर 1300 किलोमीटर दूर BANGALORE में मिला, जानिए कैसे…

शराब अंडा की हुई थी पार्टी

घटना की रात हिंछलाल ने अपने घर में अंडा बनाया और शराब की पार्टी किए हुए था। खाने बाद बच्चो को अपनी मां के घर में भेज दिए और दुधमुही पुत्री एवं पत्नी के साथ घर में था। सो रही पत्नी पर कुल्हाड़ी से हमला करके मौत की नींद सुलाने के बाद शव के कई टुकड़े किए तो वही दुघमुही पुत्री की गला दबाकर हत्या कर दिए था।

घर में ही छिपा कर रखा था शव

पत्नी और पुत्री के शव को बोरी एवं कपड़ो में बांध कर घर के अंदर ही छिपा कर रखे हुए थे। हिंछलाल गुरूवार को दिन भर शव ठिकाने लगाने के लिए सोचता रहा और रात होने का इंतजार कर रहा था। महिला के नजर न आने तथा घर से निकलने वाली दुर्गंध के चलते गांव के लोगो को शंका हो गई। जिसके चलते ग्रामीणो ने पुलिस को सूचना दे दी। जिसके बाद दोहरी हत्या का मामला सामने आ गया।

वर्जन
महिला और बच्ची की हत्या की गई है। हत्या मामले में आरोपित पति को गिरफ्तार कर लिए गया है। पूरे मामले की जांच की जा रही है।
शिव कुमार वर्मा, एएसपी।

चरित्र संदेह के चलते पति बना जल्लाद, दुंधमुंही बच्ची एवं पत्नी के किए कई टुकड़े, बोरे में भरकर रखा था शव

Aaryan Dwivedi

Aaryan Dwivedi

    Next Story