रीवा

REWA में CORONA संग्दिध महिला की मौत, पढ़िए पूरी खबर

Aaryan Dwivedi
16 Feb 2021 6:20 AM GMT
REWA में CORONA संग्दिध महिला की मौत, पढ़िए पूरी खबर
x
REWA में CORONA संग्दिध महिला की मौत, पढ़िए पूरी खबरREWA. संजय गांधी अस्पताल में CORONA संदिग्ध महिला ने दमातोड़ दिया। शुक्रवार दोपहर महिला के

REWA में CORONA संग्दिध महिला की मौत, पढ़िए पूरी खबर

REWA. संजय गांधी अस्पताल में CORONA संदिग्ध महिला ने दमातोड़ दिया। शुक्रवार दोपहर महिला के शव का कोरोना प्रोटोकॉल के तहत अंतिम सस्कार कर दिया गया। दाहसंस्कार के बाद महिला की रिपोर्ट निगेटिव आयी। महिला की मृत्यु को लेकर पर डाक्टर और अधिकारियों की माथापच्ची रही।

इन शर्तों के साथ आज से देशभर में खुल सकेंगी दुकाने, मॉल्स को अभी छूट नहीं

अस्पताल में दो दिन पहले कराया गया था भर्ती ्रबताया गया कि दो दिन पहले अनूपुर जिले से महिला को संजय गांधी अस्पताल में भर्ती किया गया था। चिकित्सक निमोनिया का इलाज कर रहे थे। कोरोना संदिग्ध के रूप में सैंपल लिया गया। इलाज के दौरान काफी प्रयास के बाद भी महिला की मौत हो गई। सैंपल की रिपोर्ट आने से पहले शुक्रवार की शाम आइसोलेशन वार्ड में दमतोड़ दिया।

MP: नाई ने एक ही कपडे से कई की कटिंग और शेविंग की, 6 हुए संक्रमित

परिजनों को नहीं दिया गया शव शव परिजनों को देने के बजाए रातभर मर्चुरी में रखा गया। शुक्रवार दोपहर कागजी प्रक्रिया पूरी करने के बाद शव को पुलिस को सुपुर्द कर दिया गया। कोरोना संदिग्ध होने के कारण महिला का दाहसंस्कार कोरोना प्रोटोल के तहत किया गया। पुलिस, नगर निगम के अमने ने संयुक्तरूप से बदरिया में महिला का अंतिमसंस्कार कर दिया।

रिपोर्ट निगेटिव आयी तो ली राहत की सांस रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद अस्पताल के चिकित्सकों ने राहत की सांस ली है। महिला की मौत के बाद स्वास्थ्य कर्मचारी भयभीत थे।

वर्जन... अनूपुर की एक महिला का अस्पताल में निमोनिया का इलाज चल रहा था। इलाज के दौरान महिला का कोरोना संदिग्ध के रूप में सैंपल भी लिया गया। काफी प्रयास के बाद गुरुवार की शाम उसकी डेट हो गई। शव निगम व पुलिस को सुपुर्द कर दिया गया है। जांच रपोर्ट भी निगेटिव आई है। डॉ. पीके लखटकिया, अधीक्षक, संजय गांधी अस्पताल

रीवा में 84 में 70 की रिपोर्ट निगेटिव जिले में अब तक कुल 84 कोरोना संदिग्धों के सैंपल लिए गए हैं। जिसमें 70 की रिपोर्ट निगेटिव है। अभी 14 की रिपोर्ट आना बाकी है। नोडल अधिकारी डॉ. अक्षय श्रीवास्तव ने बताया कि जिले में अभी तक एक भी पॉजिटिव नहीं हैं।

Aaryan Dwivedi

Aaryan Dwivedi

    Next Story