राष्ट्रीय

New Delhi : पूर्व प्रधानमंत्री हुये कोरोना पॉजिटिव, एम्स में भर्ती

New Delhi : पूर्व प्रधानमंत्री हुये कोरोना पॉजिटिव, एम्स में भर्ती
x
नईदिल्ली (New Delihi) :  बढ़ते कोरोना सक्रमण के बीच देश के पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह भी कोरोना पॉजिटिव हो गए हैं। मीडिया खबरो के तहत संक्रमण की पुष्टि होने तथा स्वास्थ खराब होने के चलते उन्हें दिल्ली के एम्स में भर्ती कराया गया है। 

देश में एकि्ंटव केस 20 लाख

देश में एक्टिव मरीजों का आंकड़ा 20 लाख के करीब पहुंच गया है। आज शाम तक ये 20 लाख से भी ज्यादा हो जाएगा। एक्टिव मरीज वो हैं जिनका अभी इलाज चल रहा है, शेष या तो ठीक हो चुके हैं या फिर उनकी मौत हो गई है।

डेढ़ करोड़ से ज्यादा कोरोना मरीज

भारत में कोरोना की चपेट में आने वालों का आंकड़ा भी रविवार को डेढ़ करोड़ के पार हो गया। अब तक 1 करोड़ 50 लाख 57 हजार 767 लोग संक्रमित हो चुके हैं। थोड़ी राहत की बात ये है कि इनमें 1 करोड़ 29 लाख 48 हजार 848 लोग ठीक भी हो चुके हैं। संक्रमण से जान गंवाने वालों की संख्या अब 1 लाख 78 हजार 793 हो गई है। इस तरह से अभी 19 लाख 23 हजार 877 एक्टिव केस यानी ऐसे मरीज जिनका अभी इलाज चल रहा है। एक्टिव केस का ये आंकड़ा अमेरिका के बाद सबसे ज्यादा है।

24 घंटे में 2.74 लाख नए मरीज मिले

देश में बिगड़ते हालात का अंदाजा इसी से लगा सकते हैं कि हर दिन कोरोना के नए मरीजों का आंकड़ा नया रिकॉर्ड बना रहा है। पिछले 24 घंटे के अंदर देश में 2 लाख 74 हजार 944 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए। इस बीच, 1 लाख 43 हजार 701 लोग रिकवर हुए, जबकि 1620 मरीजों ने दम तोड़ दिया। अब हर 10 लाख की आबादी में 11 हजार लोग संक्रमित मिल रहे हैं, जबकि 129 लोग जान गंवा रहे हैं।

Next Story