सिंगरौली

सिंगरौलीः पुलिस की पहल, थाने में पुलिस कर्मी कर सकेगे पढ़ाई, बनाया गया पुस्तकालय

सिंगरौलीः पुलिस की पहल, थाने में पुलिस कर्मी कर सकेगे पढ़ाई, बनाया गया पुस्तकालय
x
सिंगरौली। पुलिसिया काम काज के साथ-साथ पुस्तकों का ज्ञान भी अब पुलिस कर्मी ले सकेगे। इसके मध्य-प्रदेश के सिंगरौली जिले की पुलिस ने नई पहल शुरू करते हुये थानों पुस्तकालय की शुरूआत किया है। इसका शुभारंभ कलेक्टर सिंगरौली ने किया है।

मोरवां थाना में हुई शु्रूआत

सिंगरौली के मोरवा थाना में पुस्तकालय की शुरूआत की गई है। बताया जा रहा है कि एसपी वीरेन्द्र सिंह एंव एसडीओपी राजीव पाठक एवं मोरवा थाना प्रभारी मनीष त्रिपाठी ने पुस्तकालय को तैयार किया हैं। जिसे अब पढ़ाई करने लोकार्पित किया गया है।

प्रतियोगी के साथ धार्मिक ग्रंथ भी

बताया जा रहा है कि पुलिस थाना में जिस पुस्तकालय की शुरूआत की गई हैं। उसमें प्रतियोगी परीक्षा की पुस्तको को भी रखा गया है। जिससे पुलिस कर्मी एंव निरिक्षक, उपनिरिक्षक सहित अन्य लोग ऐसी पुस्तको का अध्ययन करके परीक्षाओं की जहां तैयारी कर सकेगे वही धार्मिक ग्रंथो का भी पुलिस कर्मी पढ़ाई कर सकेगे।
एसपी श्री सिंह का कहना था कि थाना में पुस्तकालय होने से किताबे आसानी से उपलब्ध हो जाने पर ज्ञान तो बढ़ेगा ही शिक्षा के प्रति अच्छा माहौल भी बनेगा। उन्होने कहां कि अन्य थाना में भी पुस्तकालय बनाये जाने का प्रयास किया जायेगा।

Next Story