टेक और गैजेट्स

भारत में ये दोनों कंपनी मिलकर जल्द लांच करेगी 4G and 5G Service, पढ़िए

Aaryan Dwivedi
16 Feb 2021 6:21 AM GMT
भारत में ये दोनों कंपनी मिलकर जल्द लांच करेगी 4G and 5G Service, पढ़िए
x
भारत में ये दोनों कंपनी मिलकर जल्द लांच करेगी 4G and 5G Service, पढ़िएनई दिल्ली। 4 जी और 5 जी सर्विस ( 4G and 5G Service ) को पुख्ता करने के

भारत में ये दोनों कंपनी मिलकर जल्द लांच करेगी 4G and 5G Service, पढ़िए

नई दिल्ली। 4 जी और 5 जी सर्विस ( 4G and 5G Service ) को पुख्ता करने के लिए एयरटेल ( Airtel ) ने नोकिया ( Nokia ) के साथ मिलकर एक बड़ी डील की है। इस डील का मकसद रिलायंस जियो ( Reliance Jio ) को टक्कर देनस है। दोनों कंपनियों के बीच 7500 करोड़ रुपए की डील हुई है।

जानकारी के अनुसार नोकिया को भारती एयरटेल ने 4जी डिवाइस के लिए ठेका दिया है। इस डील के तहत कंपनी को 9 देश के 9 टेलीकॉम सर्किल्स 4जी डिवाइस लगाने हैं। कंपनी द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार नेटवर्क कैपिसिटी और सर्विस को बेहतर बनाने के लिए यह डील की है।

REWA में 2 CORONA पॉजिटिव सहित MP में 24 घंटे में बढे इतने मरीज, पढ़िए

5 जी सर्विस में भी मिलेगी मदद

एयरटेल ने नोकिया की सिंगल रेडियो एक्सेस नेटवर्क टेक्नोलॉजी के लिए कई सालों के लिए समझौता किया है। एयरटेल के अनुसार इन डिवाइस से भविष्य में 5जी सर्विस में भी मदद मिलेगी। जानकारी के अनुसार एयरटेल के 9 सर्किल में करीब तीन लाख रेडियो नटवर्क डिवाइस लगाए जाएंगे।

भारती एयरटेल के अनुसार इस सर्विस से 5जी कनेक्विटी की भी नींव पड़ेगी। आंकड़ों के अनुसार स्पेक्ट्रम बैंड्स में करीब 3 लाख रेडियो यूनिट लगाए जाएंगे। जिसमें 900 मेगाहट्र्ज से लेकर 2300 मेगाहट्र्ज के स्पेक्ट्रम बैंड शामिल हैं। जिसके 2022 तक पूरा होने की संभावना है।

MP BOARD के बाद CBSE को लेकर बड़ी खबर, नहीं कैंसिल होगी…

क्या कहा नोकिया और एयरटेल के अधिकारियों ने

एयरटेल एमडी और सीईओ गोपाल विट्टल के अनुसार एयरटेल और नोकिया बीते एक दशक से एकसाथ काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि नोकिया के एसआईएएन से नेटवर्क क्षमता को बढ़ाने में मदद मिलेगी।

Punch Hole Display के साथ OnePlus लेकर आ रहा है ‘सस्ता’ और ‘धांसू’ Smartphone

वहीं दूसरी ओर नोकिया के सीईओ राजीव सूरी के अनुसार यह डील दुनिया के सबसे बड़े टेलिकॉम मार्केट के भविष्य के लिए एक अहम समझौता है। यह भारत में नोकिया की पोजिशन को काफी स्ट्रांग करेगी। कंपनी ने कहा कि वो एयरटेल के साथ मिलकर 5 जी पर काम करेंगे।

Aaryan Dwivedi

Aaryan Dwivedi

    Next Story