टेक और गैजेट्स

NEFT Fund Transfer 24x7: अब 24 घंटे हो सकेगा एनईएफटी, पढ़ें आरबीआई का पूरा फैसला

Aaryan Dwivedi
16 Feb 2021 6:09 AM GMT
NEFT Fund Transfer 24x7: अब 24 घंटे हो सकेगा एनईएफटी, पढ़ें आरबीआई का पूरा फैसला
x
Get Latest Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, Today News in Hindi, Breaking News, Hindi News - Rewa Riyasat

नई दिल्ली। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) ने शुक्रवार को ऑनलाइन बैंकिंग करने वालों को बड़ी राहत दी। अब देश में 24 घंटे एनईएफटी यानी नेशनल इलेक्ट्रॉनिक फंड्स ट्रांसफर किया जा सकेगा। अब तक बैंक में कामकाज वाले दिन यानी सोमवार से शुक्रवार को सुबह 8 बजे से शाम 6:30 बजे तक ही यह सुविधा उपलब्ध थी। एनईएफटी के जरिए एक साथ 50,000 रुपए तक ट्रांसफर किए जा सकते हैं।

शुक्रवार को मौद्रिक नीति की समीक्षा के दौरान यह फैसला लिया गया। बैठक के बाद आरबीआई गवर्नर शक्तिकांत दास ने इसका ऐलान किया।

1 जुलाई से नहीं लगा रहा कोई चार्ज बता दें, इस साल 1 जुलाई से आरबीआई ने NEFT और RTGS पर लगने वाला चार्ज खत्म कर दिया था। RBI के निर्देशों के मुताबिक 1 जुलाई से नेशनल इलेक्ट्रॉनिक फंड्स(NEFT) और रियल टाइम ग्रॉस सेटलमेंट(RTGS) पर कस्टमर्स को कोई शुल्क नहीं देना होगा।

एनईएफटी से छोटे बचत खाता धारक फंड ट्रंसफर करते हैं। वहीं RTGS का उपयोग बड़े ट्रांसफर करने के लिए होता है। | एनईएफटी के जरिए ट्रांसफर करने पर एक समय के बाद भुगतान होता है, जबकि RTGS में राशि तत्काल दूसरे खाते में चली जाती है। एनईएफटी की सीमा 50 हजार रुपए है, जबकि आरटीजीएस में कम से कम 2 लाख रुपए का ट्रांसफर होता है। एनईएफटी में कोई न्यूनतम सीमा नही है।

2005 में शुरू हुई थी सेवा भारत में नेशनल इलेक्ट्रॉनिक फंड ट्रांसफर (NEFT) की शुरुआत नवंबर 2005 में हई थी। इसके जरिए आसानी से खातों में रुपए भेजे जा सकते हैं। हालांकि, इसके तरह भेजा गया रुपया तुरंत ही दूसरे खाते में जमा नहीं होता है। इस प्रक्रिया को पूरा करने के लिए प्रति घंटे के हिसाब से टाइम स्लॉट बंटे होते हैं, इसलिए कुछ समय लगता है। देश की 30,000 बैंक शाखाओं में यह सेवा उपलब्ध हैं। सरकार भी चाहती है कि खाताधारक अपना पूरा लेने-देन ऑनलाइन करें।

Aaryan Dwivedi

Aaryan Dwivedi

    Next Story