खेल

भारत की पीवी सिंधु ने रचा इतिहास, दो ओलम्पिक में लगातार मेडल लाने वाली बनी पहली महिला खिलाड़ी

भारत की पीवी सिंधु ने रचा इतिहास, दो ओलम्पिक में लगातार मेडल लाने वाली बनी पहली महिला खिलाड़ी
x
Tokyo Olympics PV Sindhu News: भारत की दिग्गज बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी (PV Sindhu) ने टोक्यो ओलंपिक (Tokyo Olympic) में ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम कर लिया है। इसके साथ ही वे ओलम्पिक में लगातार मैडल पाने वाली भारत की दूसरी खिलाड़ी बन गई हैं। वे पहलवान सुशील कुमार के रिकार्ड को दोहराया है।

Tokyo Olympics PV Sindhu News : भारत की दिग्गज बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी (PV Sindhu) ने टोक्यो ओलंपिक (Tokyo Olympic) में ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम कर लिया है। इसके साथ ही वे ओलम्पिक में लगातार मैडल पाने वाली भारत की दूसरी खिलाड़ी बन गई हैं। वे पहलवान सुशील कुमार के रिकार्ड को दोहराया है।

जानकारी के तहत पुरुषों में पहलवान सुशील कुमार पहली बार 2008 में बीजिंग में हुई ओलम्पिक में कांस्य जीते थे, जबकि वर्ष 2012 लंदन में हुये ओलम्पिक में उन्होने रजत जीत कर दूसरा मैडल अपने नाम किया था। अब बैंडमिटन खिलाड़ी पीवी सिंधु ने भी यह रिकार्ड अपने नाम कर लिया है।

चीन के खिलाड़ी को हराकर हासिल किया पदक

भारतीय महिला खिलाड़ी पीवी सिंधु ने चीन की बिंगजियाओ को सीधे गेम 21-13, 21-15 से हराकर कांस्य पदक पर कब्जा किया है। दरअसल रियो ओलंपिक में भी सिंधु ने जबदस्त परफॉर्मेंस दे कर रजत पदक जीता था। अब टोक्यो में कांस्य जीत कर वो भारत की पहली ऐसी खिलाड़ी बन गई हैं, जिसने ओलंपिक के व्यक्तिगत स्पर्धा में दो पदक हासिल किए हैं।

Suyash Dubey | रीवा रियासत

Suyash Dubey | रीवा रियासत

News Content SEO Expert

Next Story