खेल

CWG 2022: भारतीय पुरूष हॉकी टीम फाइनल में, जानिए अब तक इंडिया ने कितने मेडल्स जीते

CWG 2022: भारतीय पुरूष हॉकी टीम फाइनल में, जानिए अब तक इंडिया ने कितने मेडल्स जीते
x
India vs Australia Hockey 2022 Birmingham Commonwealth Games: भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने शनिवार देर रात बर्मिंघम में सेमीफाइनल मैच (CWG 2022 Hockey Semi Final) में दक्षिण अफ्रीका ( को 3-2 से हराकर राष्ट्रमंडल खेल 2022 के फाइनल (में प्रवेश किया।

India vs Australia Hockey 2022 Birmingham Commonwealth Games: भारतीय पुरुष हॉकी टीम (Indian men's hockey team) ने शनिवार देर रात बर्मिंघम में सेमीफाइनल मैच (CWG 2022 Hockey Semi Final) में दक्षिण अफ्रीका (South Africa) को 3-2 से हराकर राष्ट्रमंडल खेल 2022 के फाइनल (CWG 2022 Hockey Final) में प्रवेश किया।

शनिवार को सेमीफइनल में भारत के लिए अभिषेक (20'), मनदीप सिंह (28'), और जुगराज सिंह (58') ने गोल किए। दक्षिण अफ्रीका के लिए रेयान जूलियस (33') और मुस्तफा कसीम (59') ने गोल किए। इस जीत के साथ टीम इंडिया ने फाइनल में जगह पक्की कर ली और बता दें कि सोमवार को स्वर्ण पदक (Gold Medal) मुकाबले में उतरेगी।

आखिरी वक्त में जीता भारत

मैच के 58वें मिनट में पेनल्टी कॉर्नर को गोल में बदलकर जुगराज सिंह ने भारत को 3-1 से आगे कर दिया, हालांकि अगले ही मिनट में मुस्तफा कासिम ने दक्षिण अफ्रीका के लिए गोल कर स्कोर 3-2 कर दिया। इंडिया ने अंतिम सेकंड में अपना संयम बनाए रखने में सफल रहा और 3-2 से जीत दर्ज कर फाइनल में जगह बनाई। भारतीय टीम 8 अगस्त को फाइनल मुकाबला खेलेगी।

India Common Wealth Games Medal Tally 2022:

भारत ने अब तक इन खेलों में कुल 40 पदक जीते हैं, जिनमें 13 स्वर्ण, 11 रजत और 16 कांस्य पदत शामिल हैं।

  • स्वर्ण पदक विजेता खिलाड़ी (India Gold Medal Tally CWG 2022) : मीराबाई चानू, जेरेमी लालरिनुंगा, अंचिता शेउली, महिला लॉन बॉल टीम, टेबल टेनिस पुरुष टीम, सुधीर (पावर लिफ्टिंग), बजरंग पूनिया, साक्षी मलिक, दीपक पूनिया, रवि दहिया, विनेश फोगाट, नवीन, भाविना (पैरा टेबल टेनिस)।
  • रजत पदक विजेता खिलाड़ी (India Silver Medal Tally CWG 2022) : संकेत सरगर, बिंदियारानी देवी, सुशीला देवी, विकास ठाकुर, भारतीय बैडमिंटन टीम, तूलिका मान, मुरली श्रीशंकर, अंशु मलिक, प्रियंका, अविनाश साबले, पुरुष लॉन बॉल टीम।
  • कांस्य पदक विजेता खिलाड़ी (India Bronze Medal Tally 2022 CWG 2022) : गुरुराजा पुजारी, विजय कुमार यादव, हरजिंदर कौर, लवप्रीत सिंह, सौरव घोषाल, गुरदीप सिंह, तेजस्विन शंकर, दिव्या काकरन, मोहित ग्रेवाल, जैस्मिन, पूजा गहलोत, पूजा सिहाग, मोहम्मद हुसामुद्दीन, दीपक नेहरा, रोहित टोकस।
Next Story