खेल

Cricket News : तो क्या धोनी की वजह से युवराज नहीं बन पाए कप्तान ?

Cricket News : तो क्या धोनी की वजह से युवराज नहीं बन पाए कप्तान ?
x
Cricket News : तो क्या धोनी की वजह से युवराज नहीं बन पाए कप्तान ? Cricket News : टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) अपने बल्लेबाजी और कप्तानी को लेकर हमेशा चर्चे में बने रहते थे. महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) को पद्म भूषण, पद्म श्री और राजीव गाँधी खेल रत्न पुरस्कार से सम्मानित भी किया जा चुका है. महेंद्र सिंह धोनी कैप्टन कूल के नाम से मशहूर है. आज हम आपको एक किस्सा बताने जा रहे है जिसमे युवराज की कप्तानी में महेंद्र सिंह धोनी रुकावट बने थे. 

Cricket News : टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) अपने बल्लेबाजी और कप्तानी को लेकर हमेशा चर्चे में बने रहते थे. महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) को पद्म भूषण, पद्म श्री और राजीव गाँधी खेल रत्न पुरस्कार से सम्मानित भी किया जा चुका है. महेंद्र सिंह धोनी कैप्टन कूल के नाम से मशहूर है. आज हम आपको एक किस्सा बताने जा रहे है जिसमे युवराज की कप्तानी में महेंद्र सिंह धोनी रुकावट बने थे.

आक्रामक बल्लेबाज थे युवराज

भारतीय टीम के पूर्व आक्रामक बल्लेबाज युवराज सिंह (Yuvraj Singh) ने अपने बल्लेबाजी से कई गेदबाजो के छक्के छुड़ा दिए थे. बता दे की युवराज सिंह (Yuvraj Singh) ने 20-20 विश्व कप 2007 में इंग्लैंड के खिलाफ एक ओवर की 6 गेंदों में 6 छक्के मार कर विश्व रिकॉर्ड बनाया था। इसके साथ ही 20-20 में 12 गेंदों में अर्धशतक बनाने का विश्व रिकॉर्ड भी उनके नाम है।

आईपीएल में इन टीमों के रहे हिस्सा

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक युवराज सिंह आईपीएल (IPL) में किंग्स इलेवन पंजाब, पुणे वॉरियर्स इंडिया, रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर, दिल्ली डेयरडेविल्स और सनराइजर्स हैदराबाद से खेल चुके हैं।

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास

जानकारी के मुताबिक युवराज सिंह लगातार अपने ख़राब प्रदर्शन से लोगो को निराश कर रहे थे. जिस तरह के वो आक्रामक बल्लेबाज माने जाते थे उस तरह वो प्रदर्शन करने में सक्षम नहीं हो पा रहे थे. जिसके चलते युवराज सिंह ने 10 जून 2019 को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने की घोषणा की।

बनना चाहते थे कप्तान

एक इंटरव्यू के दौरान युवराज सिंह ने बताया की 2007 में जब राहुल द्रविड़ ने कप्तानी छोड़ी तो युवराज को लगा की सीनियर होने की वजह से अब उन्हें कप्तानी दी जाएगी। लेकिन BCCI ने क्रिकेट में नया कदम रखने वाले महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) पर विश्वास जताया और उन्हें कप्तानी सौप दी गई.

Shashank Dwivedi | रीवा रियासत

Shashank Dwivedi | रीवा रियासत

    Next Story