अध्यात्म

रत्न की जगह रख ले ये जड़ी-बूटियां, मिलेंगे पैसे ही पैसे, चमत्कार होने से कोई नहीं रोक सकता

रत्न की जगह रख ले ये जड़ी-बूटियां, मिलेंगे पैसे ही पैसे, चमत्कार होने से कोई नहीं रोक सकता
x
ग्रहों के दुष्प्रभाव से बचने के लिए इंसान महंगे-महंगे रत्न महंगे धातु की अंगूठी में बनवाकर धारण करता है। इससे लाभ भी प्राप्त होता है। लेकिन कई बार देखा गया है कि इन महांगे रत्नों को खरीदने की समर्थ न होने से कई इंसान मन मारकर रह जाते हैं।

ग्रहों के दुष्प्रभाव से बचने के लिए इंसान महंगे-महंगे रत्न महंगे धातु की अंगूठी में बनवाकर धारण करता है। इससे लाभ भी प्राप्त होता है। लेकिन कई बार देखा गया है कि इन महांगे रत्नों को खरीदने की समर्थ न होने से कई इंसान मन मारकर रह जाते हैं। लेकिन हमारे ज्योतिष विधानों में जहां रत्नों के उपरत्न भी बताए गये हैं वहीं ग्रहें के दुश्प्रभाव को कम करने के लिए कुछ पवित्र पौधों की जड़ धारण करने के लिए बताया गया है। आज हम इसी सम्बंध में जानकारी देने जा रहे हैं कि हमें किस ग्रह के लिए किस पौधे का उपयोग करना चाहिए।

सूर्य ग्रह के लिए

कहा गया सूर्य ग्रह के शुभ प्रभाव को प्राप्त करने के लिए अक्सर माणिक्य रत्न धारण किया जाता है। लेकिन जो जातक माणिक्य रत्न धारण नहीं कर सकते वह बेल की जड़ लाल कपड़े में बांधकर पहने। बेल की जड़ धारण करने के लिए रविवार का दिन सबसे उपयुक्त बताया गया है।

चंद्र ग्रह के लिए

चंद्रमा ग्रह के शुभ प्रभाव को प्राप्त करने के लिए खिरनी नामक जड़ धारण करना चाहिए। इसके लिए सोमवार का दिन सबसे उपयुक्त बताया गया है। चंद्रमा के प्रभाव से जीवन में खुशहाली आती है।

मंगल ग्रह के लिए

मंगल ग्रह का शुभ आर्शीवाद प्राप्त करने के लिए जातक को मंगलवार के दिन अनंतमूल की जड़ धारण करनी चाहिए। इसे लाल कपडे़ में बांधकर पहहने से मूंगे के बराबर शुभ फल प्राप्त होता है।

बुध ग्रह के लिए

बुध ग्रह को मजबूत करने के लिए जातक को बुधवार के दिन विधारा की जड़ धारण करना चाहिए। इसे हरे कपडे में लपेटकर पहनना उत्तम बताया गया है। यह पन्ना रत्न के बराबर शुभ परिणाम देता है।

गुरू ग्रह के लिए

गुरू ग्रह के शुभ फल प्राप्त करने के लिए जातक को गुरूवार के दिन केले की जड़ धारण करना चाहिए। इसे पीले कपडे में लपेटकर धारण करें। वही बताया गया है कि पीली हल्दी के टुकडे को पहनने से भी लाभ मिलता है।

शुक्र ग्रह के लिए

शुक्र ग्रह का शुभ फल प्राप्त करने के लिए शुक्रवार के दिन गूलर नामक पौध्े की जड़ को धारण करना चाहिए। इसे सफेद कपडे़ में बांधकर पहने। कहा गया है कि यह हीरे के समान शुभ फल देता है।

शनि ग्रह के लिए

कहा गया है कि अगर आपको शनि ग्रह का शुभ प्रभाव चाहिए तो आपको शनिवार के दिन शमी नामक पौधे की जड़ पहनना चाहिए। इसे नीले कपडे़ में बांधकर पहनना चाहिए। यह नीलम रत्न के समान शुभ फल देता है।

रहू और केतु ग्रह के लिए

राहु ग्रह का शुभ फल के लिए जातक को बुधवार के दिन नीले कपडे़ में सफेद चंदन की जड़ बांधकर पहनना चाहिए। वहीं केतू के लिए अश्वगंधा की जड़ नीले कपडे में गुरूवार के दिन धारण करना उत्तम बताया गया है।

नोट-ः उक्त समाचार में दी गई जानकारी सूचना मात्र है। रीवा रियासत समाचार इसकी पुष्टि नहीं करता है। दी गई जानकारी प्रचलित मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। ऐसे में किसी कार्य को शुरू करने के पूर्व विशेषज्ञ से जानकारी अवश्य प्राप्त कर लें।

Next Story