अध्यात्म

Karwa Chauth 2022 : करवाचौथ पर चंद्रमा की पूजा का महत्व, क्यों व्रत करने वाली महिलाएं सुहागिन स्त्रियों को देती हैं श्रृंगार का सामान? जानें

Karwa Chauth 2022 : करवाचौथ पर चंद्रमा की पूजा का महत्व, क्यों व्रत करने वाली महिलाएं सुहागिन स्त्रियों को देती हैं श्रृंगार का सामान? जानें
x
Karwa Chauth 2022 : आज के इस वैज्ञानिक युग में लोग जानना चाहते हैं कि करवा चौथ व्रत के पीछे क्या रहस्य छिपा है.

Karwa Chouth Vrat Ka Mahatv : करवाचौथ पर पति की लम्बी आयु के लिए महिलाएं व्रत रखती है। इस व्रत की शुरूआत भगवान ब्रह्मा जी के कहने पर देवताओं की पत्नियों द्वारा किया गया था। करवाचौथ के व्रत (Karwa Chouth) में महिलाएं चंद्रमा की पूजा (Chandrama Puja) करती है तो वहीं सुहागिन औरतों के सुहाग का सामान उपहार स्वरूप देती है। आज इस वैज्ञानिक युग में लोग जानना चाहते हैं कि यह सब करने के पीछे क्या रहस्य छिपा है ? आइये इसके बारे में जानकारी एकत्र करें। इस बार करवा चौथ 13 अक्टूबर (Karwa Chouth 2022 Date) को है।

कैसे हुई करवाचौथ व्रत की शुरूआत

Karwa Chouth Vrat Ki Shuruaat : करवाचौथ व्रत को लेकर कई कथाएं (Karwa Chouth Katha) प्रचलन में है। लेकिन ज्यादातर लेख मिलते हैं कि इस व्रत की शुरुआत ब्रह्माजी के कहने पर हुई थी। देवताओं के राजा इंद्र की पत्नी इंद्राणी ने इस व्रत को किया था। कहा जाता है कि एक बार देवताओं और दानवों में घोर युद्ध हो रहा था। देवों को लगा कि वह दानवों से हार जायेंगे। ऐसे में देवों ने ब्रह्माजी के पास पहुंचकर उनसे दनवों पर विजय प्राप्त करने का उपाय पूछा।

तब देवताओं को उपाय बताते हुए ब्रह्माजी ने बताया कि कार्तिक माष की कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को करवा चौथ (Karwa Chouth) है। ऐसे में अगर आप सभी देवताओं की पत्नियां करवा चौथ का व्रत करें तो उन्हे अखंण्ड सौभाग्य की प्राप्ति होगी। ब्रह्माजी के ऐसा कहने पर सभी देवाताओं की पत्नियों ने व्रत किया। जिसका परिणाम यह हुआ कि देवताओं ने दानवों पर विजय प्राप्त कर ली।

क्योंकि जाती है चंद्रमा की पूजा ?

Karwa Chouth Me Chandrama Ki Puja Ka Mahatv : करवाचौथ पर महिलाएं चंद्रमा की पूजा करती है। उन्हे अर्ध्य देती हैं। छलनी से चंद्रमा तथा अपने पति को देखने की परम्परा है। लेकिन क्या अपको पता है कि चंद्रमा की पूजा करने का क्या महत्व है। इसके लिए बताया गया है कि कार्तिक माष की कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को चंद्रमा का पूजन करने से दांपत्य जीवन में सदैवा प्रेम बना रहता है। रिश्तों में चंद्रमा के समय शीतलता बनी रहती है।

क्यों देती हैं श्रृंगार की चीजों को उपहार में ?

Karwa Chouth Me Shringar Daan Ka Mahtav? करवाचौथ पर महिलाएं माता पार्वती तथा चंद्रमा की विधि विधान से पूजा करती है। इस पूजा में उपहार देने का विधान बनाया गया है। लेकिन प्रश्न पैदा होता है कि आखिर महिलाएं श्रंगार की चीजें उपहार में क्यों देती हैं।

इस प्रश्न के उत्तर में जानकार आचार्यों द्वारा बताया जाता है कि सुहागन स्त्रियों को उपहार में श्रृंगार की वस्तुएं देने से सुख और सौभाग्य की प्राप्ति होती है। व्रती महिला, उसके सुहाग तथा औलाद पर आने वाली विपत्ति दूर हो जाती है।

Next Story