रत्न शास्त्र में बताया गया है कि हर व्यक्ति को अवश्य रत्न धारण करना चाहिए। रत्न हमारे ग्रहों को पुष्ट करने के साथ ही ग्रहों के नकारात्मक प्रभाव को कम करते हैं। ऐसे में कहा गया है कि अगर राहू तथा केतु के प्रकोप से बचना है तो व्यक्ति को हकीक नामक रत्न धारण करना चाहिए। लेकिन हकीकत में इस रत्न के संबंध में यह भी कहा गया है कि इसे धारण करने के पूर्व किसी ज्योतिषी की सलाह अवश्य ले लें। क्योंकि यह लाभ देने के साथ ही कई बार नुकसान भी पहुंचाता है।
हकीक धारण करने के लाभ
- आर्थिक स्थिति में अगर सुधार चाहते हैं तो हकीक रत्न धारण करने के बजाए पूजा घर में रखें। कहा गया है कि पूजा घर में दो हकीक रत्न रखने से चमत्कारिक लाभ प्राप्त होंगे।
- अगर लगातार आप तनाव से घिरे हुए हैं तो आपको हकीक रत्न धारण कर लेना चाहिए।
- हकीक धारण करने पर राहु केतु और शनि के विपरीत प्रभाव कम हो जाते हैं।
- हकीक की माला से अगर हनुमान जी के मंत्रों का जाप किया जाए तो चमत्कारिक लाभ प्राप्त होते हैं।
- अगर आप बाधाओं से छुटकारा चाहते हैं तो हकीक रत्न की माला पहने।
- अगर घर की कलह से छुटकारा चाहते हैं तो एक हकीक लेकर घर के सभी सदस्यों के सिर से उतारा करें और उसे दक्षिण दिशा में फेंक दें। अवश्य लाभ प्राप्त होगा।
- व्यापार में बढ़ोतरी चाहते हैं तो शुक्रवार के दिन दो हकीक अपने ऑफिस वाली जगह में रखें बुधवार के दिन ऑफिस की तिजोरी में रख ले।
- कई रंगों का मिलता है हकीक
- रत्नशास्त्री बताते हैं कि हकीक कई रंगों का होता है। यह एक पत्थर है लेकिन बहुत ही प्रभावशाली होता है। हकीक काला, दूधिया सफेद, ग्रे, गुलाबी, भूरा, हरा तथा नीले रंग का होता है।
नोट-ः उक्त समाचार में दी गई जानकारी सूचना मात्र है। रीवा रियासत समाचार इसकी पुष्टि नहीं करता है। दी गई जानकारी प्रचलित मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। ऐसे में किसी कार्य को शुरू करने के पूर्व विशेषज्ञ से जानकारी अवश्य प्राप्त कर लें।