सीधी

SINGRAULI: जनसभा के दौरान CM शिवराज पर फेंकी गई चप्पल, बोले-मेरे खून की प्यासी हो गई है कांग्रेस

Aaryan Dwivedi
16 Feb 2021 6:00 AM GMT
SINGRAULI: जनसभा के दौरान CM शिवराज पर फेंकी गई चप्पल, बोले-मेरे खून की प्यासी हो गई है कांग्रेस
x
Get Latest Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, Today News in Hindi, Breaking News, Hindi News - Rewa Riyasat
भोपाल। सीएम शिवराज सिंह के लिए 02 सितम्बर उग्र विरोध का रविवार रहा। चुरहर में उनके रथ पर पत्थर मारा गया। इसके अलावा चप्पल भी फैंकी गई। अब एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें जब वो भाषण दे रहे थे, तब एक जूता उनकी तरफ फैंका गया। वीडियो दिखाई दे रहा है कि यह जूता शिवराज सिंह से टकराया नहीं। इस वीडियो में शिवराज सिंह का कुर्ता और जैकेट वही है जो सभा के दौरान रविवार को थी।
बताया जा रहा है कि यह घटना सिंगरौली की है। यहां शिवराज सिंह जब भाषण दे रहे थे। तभी अचानक किसी ने जूता फैंका। जूता शिवराज सिंह को लगा नहीं लेकिन तत्काल उनके सुरक्षाकर्मी एक्टिव हुए और उन्हे घेर लिया गया। मंच पर मौजूद नेताओं ने पुलिस को इशारा करके बताया कि जूता किस तरफ से आया है परंतु समाचार लिखे जाने तक यह पता नहीं चल पाया कि जूता मारने को गिरफ्तार किया जा सका या नहीं।
बता दें कि सीधी जिले के चुरहर में शिवराज सिंह के रथ पर पत्थर मारा गया। भाजपा ने इसे कांग्रेस की साजिश बताया। इसके अलावा मायापुर में उन्हे काले झंडे दिखाए गए और सीधी में शिवराज सिंह वापस जाओ के नारे लगाए गए। ये नारे इतने बुलंद थे कि कुछ देर के लिए भाषण दे रहे शिवराज सिंह को चुप होना पड़ा। सीधी में पुलिस ने 9 लोगों को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि इनमें से 3 कांग्रेस के पदाधिकारी हैं।

‘कांग्रेस मेरे खून का प्यासी’ इस हमले के बाद सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा, कांग्रेस मेरे खून की प्यासी हो गई है। मधयप्रदेश की राजनीति में ये कभी नहीं हुआ। विचारों का संघर्ष चलता था। अलग-अलग पार्टियां अपने-अपने कार्यक्रम करती थीं। लेकिन कभी ये नहीं हुआ। उन्होंने कहा कि उन्होंने कहा, मैं सोनिया गांधी, राहुल गांधी और कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष कमलनाथ से पूछना चाहता हूं, कि वे कांग्रेस को किस रास्ते पर ले जाना चाहते हैं। अनके नेता और कार्यकर्ता जो कर रहे हैं, क्या यह सही है?

[video width="640" height="480" mp4="http://www.rewariyasat.com/wp-content/uploads/2018/09/VID-20180903-WA0005.mp4"][/video]
Aaryan Dwivedi

Aaryan Dwivedi

    Next Story