सीधी

MP: कांग्रेस उम्मीदवारों की तीसरी सूची जारी, मनगवां से इन्हे मिली टिकट

Aaryan Dwivedi
16 Feb 2021 6:02 AM GMT
MP: कांग्रेस उम्मीदवारों की तीसरी सूची जारी, मनगवां से इन्हे मिली टिकट
x
Get Latest Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, Today News in Hindi, Breaking News, Hindi News - Rewa Riyasat

भोपाल। मध्‍यप्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस के उम्‍मीदवारों की तीसरी सूची जारी कर दी गई है। इस सूची में बमोरी, अशोक नगर, मैहर और रामपुर बघेलान सीट के लिए उम्‍मीदवारों के नाम हैं। वहीं मनगवां, मानपुर, पनागर, जुन्‍नारदेव, चौरई, छिंदवाड़ा सीट के लिए भी प्रत्‍याशियों के नाम घोषित किए गए हैं।

रीवा के मनगवां विधानसभा क्षेत्र से बबिता साकेत पर भरोसा जताया गया है। इसके साथ ही पांर्ढुना, भोपाल मध्‍य और हाटपिपलिया सीट के लिए भी कांग्रेस उम्‍मीदवार का नाम घाेषित किया गया है। भोपाल उत्‍तर सीट से पार्टी ने आरिफ मसूद को टिकट दिया है। तीसरी सूची में घोषित प्रत्याशियों में एक मौजूदा विधायक महेंद्र सिंह सिसोदिया भी शामिल हैं।

अाज कांग्रेस ने 13 उम्‍मीदवारों के नाम घोषित किए। इससे पहले पहली सूची में 155 और दूसरी सूची में 16 नाम थे। कांग्रेस अब तक तीन सूचियों में अपने 184 प्रत्याशी घोषित कर चुकी है।

कांग्रेस की तीसरी सूची के लिए दिल्ली में सोमवार देर रात तक कवायद चली। इसमें दो दर्जन से अधिक प्रत्याशियों के नाम तय किए गए। बताया जा रहा है कि प्रदेश कांग्रेस कमेटी को सूची जारी होने के संबंध में अलर्ट जारी कर दिया गया था।

उधर, अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) के दफ्तर में इंदौर और उज्जैन संभाग के कई दावेदार सूची जारी होने के इंतजार में डेरा जमाए बैठे रहे।

किसे कहां से मिला टिकट

Aaryan Dwivedi

Aaryan Dwivedi

    Next Story