सीधी

सीधी जिले में खदान धंसी, तीन महिलाओं की मौत, चार घायल

Aaryan Dwivedi
16 Feb 2021 6:13 AM GMT
सीधी जिले में खदान धंसी, तीन महिलाओं की मौत, चार घायल
x
Get Latest Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, Today News in Hindi, Breaking News, Hindi News - Rewa Riyasat

सीधी। (Sidhi News Rewa Riyasat) सीधी जिले के भुमका गांव में गुरुवार दोपहर छुही खदान धंसकने से तीन महिलाओं की मौत हो गई है। घटना में चार महिलाएं घायल हैं। घायलों को इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मड़वास भेजा गया है।

इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार घटना गुरुवार दोपहर करीब 3.30 बजे मझौली थानांतर्गत मड़वास चौकी के भुमका गांव की है। शव को पीएम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मझौली भेजा गया है। घटना की जानकारी मिलते ही जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंच गया। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद शवों को खदान से बाहर निकाला जा सका है।

तीन महिलाओं ने मौके पर ही दम तोड़ दिया

पुलिस के मुताबिक गुरुवार दोपहर रामबाई (35) पति जयराम सिंह निवासी भुमका, बुटइया (60) पति छोटेलाल निवासी बेलगांव, उर्मिला (40) पति दादू सिंह निवासी टिकरी छुही खदान में घरेलू उपयोग के लिए मिट्टी निकाल रही थीं। उसी दौरान खदान धंसक गई, जिससे तीनों की घटना स्थल पर ही मौत हो गई।

ये महिलाएं हो गई घायल

इस हादसे में साथ में शीषकली (35)पति रामलखन साकेत टिकरी, सुनीता (32) पति आशीष साकेत टिकरी, शोभा (28) सिंह पति राजबहादुर निवासी भुमका, अनीता (36) पति हरिभजन केवट टिकरी घायल हो गई हैं।

गंभीर चोटें आने से जिला अस्पताल सीधी रेफर कर दिया

शीषकली को गंभीर चोटें आने से जिला अस्पताल सीधी के लिए रेफर कर दिया गया है। सूचना मिलते ही खुमान सिंह पटेल चौकी प्रभारी मड़वास, बृजेन्द्र सिंह चौकी प्रभारी टिकरी, आरक्षक मनीष तिवारी, राजू जायसवाल सहित कई पुलिस महकमा मौके पर पहुंच गया।

Aaryan Dwivedi

Aaryan Dwivedi

    Next Story