सीधी

सीएम की दौड़ में थें 'अजय सिंह राहुल', अपनी ही सीट गवां बैठें, ये दिग्गज भी हारें....

Aaryan Dwivedi
16 Feb 2021 6:03 AM GMT
सीएम की दौड़ में थें अजय सिंह राहुल, अपनी ही सीट गवां बैठें, ये दिग्गज भी हारें....
x
Get Latest Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, Today News in Hindi, Breaking News, Hindi News - Rewa Riyasat

नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह मध्यप्रदेश का मुख्यमंत्री बनना चाहते थे। वो ज्योतिरादित्य सिंधिया को सिर्फ इसीलिए टंगड़ी अड़ाते थे कि क्योंकि हर मामले में सिंधिया उन पर भारी पड़ जाते थे। हालांकि कमलनाथ का नाम सबसे आगे चल रहा है फिर भी अजय सिंह को भरोसा था कि अंतत: दिग्विजय सिंह की कृपा से उन्हे मुख्यमंत्री की कुर्सी मिल ही जाएगी। वो खुद को क्षेत्रीय क्षत्रप मानते हैं और कमलनाथ व सिंधिया के बराबर का लोकप्रिय नेता मानते हैं।

कांग्रेस मध्यप्रदेश में सरकार तो बना रही है परन्तु अजय सिंह राहुल के लिए चुनावी परिणाम उनकी मंशानुरूप नहीं रहा, वे चुरहट से अपनी ही सीट हार बैठें। अजय सिंह राहुल अपनी ही सीट नहीं हारें बल्कि उनके नेतृत्व में कांग्रेस को विंध्य में जो मजबूती मिलनी थी वह भी धरी की धरी रह गयी। विंध्य में राहुल समेत कांग्रेस के सभी दिग्गज धराशायी हो गए।

विंध्य में भी प्रदेश की ही तरह हर जगह परिवर्तन की बात होती रही और जनता का मूड कुछ और निकला। विंध्य की जनता ने कांग्रेस को सिरे से नकार दिया और कांग्रेस का सूपड़ा ही साफ़ कर दिया। हालात ऐसे रहें की राहुल के नेतृत्व वाली 30 सीटों में से कांग्रेस को महज 6 ही सीट हासिल हो पाई। वहीँ भाजपा ने कांग्रेस के साथ बसपा-सपा को भी पनपने नहीं दिया। यहाँ से भाजपा को 24 सीटें मिली।

कांग्रेस के अजय सिंह राहुल सिंह को भाजपा के शरदेन्दु तिवारी ने 6402 मतों से शिकस्त दी। अमरपाटन से कांग्रेस के दिग्गज एवं कद्दावर नेता राजेंद्र सिंह को भाजपा के राम खेलावन पटेल ने 3747 मतों से एवं नागौद से कांग्रेस के यादवेंद्र सिंह को भाजपा के नागेंद्र सिंह ने 1234 मतों से पराजित किया। इधर पूर्व विधानसभा अध्यक्ष स्व श्रीनिवास तिवारी के पुत्र सुंदरलाल को भी गुढ़ क्षेत्र से हार का सामना करना पड़ा, वे भाजपा प्रत्याशी नागेंद्र सिंह से 9828 के बड़े अंतर से हार गए, गुढ़ में सुंदरलाल तीसरे स्थान पर रहें, दुसरे स्थान पर सपा प्रत्याशी कपिध्वज सिंह रहें।

रीवा : राजेन्द्र शुक्ला, भाजपा सेमरिया : केपी त्रिपाठी, भाजपा सिरमौर : दिव्यराज सिंह, भाजपा गुढ़ : नागेन्द्र सिंह, भाजपा मऊगंज : प्रदीप पटेल, भाजपा त्योंथर : श्यामलाल द्विवेदी, भाजपा मनगवां : पंचूलाल प्रजापति, भाजपा देवतालाब : गिरीश गौतम, भाजपा

सतना : सिद्धार्थ कुशवाहा, कांग्रेस अमरपाटन : रामखेलावन पटेल, भाजपा रामपुर बाघेलान : विक्रम सिंह विक्की, भाजपा मैहर : नारायण त्रिपाठी, भाजपा रैगांव : जुगुल किशोर बागरी, भाजपा चित्रकूट : नीलांशु चतुर्वेदी, कांग्रेस नागौद : नागेन्द्र सिंह, भाजपा

सीधी : केदार नाथ शुक्ला, भाजपा सिहावल : कमलेश्वर, कांग्रेस चुरहट : शरदेंदु तिवारी, भाजपा धौहनी : कुंवर सिंह, भाजपा

मानपुर : मीना सिंह, भाजपा बांधवगढ़ : शिवनारायण सिंह, भाजपा

अनूपपुर : बिसाहूलाल सिंह, कांग्रेस कोतमा : सुनील सराफ, कांग्रेस पुष्पराजगढ़ : फूंदेलाल सिंह, कांग्रेस

ब्यौहारी : शरद जुगलाल, भाजपा जयसिंह नगर : जयसिंह मारावी, भाजपा जैतपुर : मनीषा सिंह, भाजपा

सिंगरौली : रामलल्लू वैश्य, भाजपा चितरंगी : अमर सिंह, भाजपा देवसर : सुभाष रामचरित्र, भाजपा

Aaryan Dwivedi

Aaryan Dwivedi

    Next Story