सीधी

रीवा: शहर व गाँव की सड़कों में जल्द दौड़ेगी सिटी बसे, यह होगा रूट....

Aaryan Dwivedi
16 Feb 2021 5:54 AM GMT
रीवा: शहर व गाँव की सड़कों में जल्द दौड़ेगी सिटी बसे, यह होगा रूट....
x
Get Latest Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, Today News in Hindi, Breaking News, Hindi News - Rewa Riyasat
रीवा। आटो के मनमानी किराए से मिलेगी राहत अब सिटी बसों से शहर का सफर होगा आसान | अमृत योजना के तहत शहर के सिटी बसों के संचालन की व्यवस्था में टेंडर स्वीकृति की समस्या के बीच एक कलस्टर का रास्ता साफ हो गया है। इसका टेंडर स्वीकृत हो गया है, जल्द ही बसों के चलाने की प्रक्रिया प्रारंभ की जाएगी। जिसमें शहर के अंदर कुछ बसें चलेंगी कुछ शहर के बाहर भी जाएंगी। *_23 बसों का संचालन होगा_* करीब दो वर्ष से रीवा शहर में सिटी बसों के चलाने को लेकर टेंडर प्रक्रिया चल रही है। बस ऑपरेटर्स की शर्तों को लेकर अब तक मामला अटका रहा है। कई बार नगर निगम ने शासन को ऑपरेटर्स की मांगों का प्रस्ताव भेजा है, जिसमें कुछ मांगे मान भी ली गई हैं। योजना के क्लस्टर क्रमांक दो में बसें चलाने का टेंडर तिवारी कोच सर्विस का फाइनल हुआ है। शहर के लोगों को लंबे समय से सिटी बसों का इंतजार है। इससे राहत भी मिलेगी। *_आटो चालकों द्वारा मनमानी रूप से किराया वसूला जा रहा है_* इन दिनों आटो चालको के द्वारा जमकर लूट की जा रही है अगर न्यू बस स्टैंड से सिरमौर चौराहा या उसके पहले कही भी सबारी उतरे तो जबरजस्ती 10 रु.ले लिया जाता है। पर अब ऐसा ना होगा अब नही देय होगा मनमाना किराया। इस क्लस्टर में दो तरह की बसें चलेंगी, एक मिनी बस होगी जिसमें 34 सीटें होंगी और वह हरे रंग की होगी। वहीं स्टैंडर्ड बसों में 52 सीटों की व्यवस्था होगी और इनका कलर नीला होगा। *_शहर के भीतर 11 बसें चलेंगी_* जिस क्लस्टर का टेंडर स्वीकृत हुआ है उसके तहत 11 बसें शहर के भीतर चलेंगी। जिसमें न्यू बस स्टैंड से शहर का भ्रमण करते हुए पीटीएस चौराहे तक छह बसें और रेलवे स्टेशन से रतहरा तक पांच बसें चलेंगी। यह मिडी बसें होंगी जिसमें 34 यात्रियों के बैठने की जगह होगी। इन बसों की टाइमिंग पहले सुबह छह बजे से रात्रि दस बजे तक की थी, लेकिन यात्रियों की मांग के चलते टाइमिंग में परिवर्तन भी किया जा सकता है। *_जबलपुर और छतरपुर भी जाएंगी बसें_* नगर निगम ने सिटी बसों के लिए तीन क्लस्टर बनाए हैं, जिसमें कुछ बसें शहर के भीतर और कुछ शहर के बाहर भी जाएंगी। क्लस्टर नंबर दो में कुल 23 बसें चलेंगी जिसमें 11 शहर के भीतर और 12 के बाहर जाएंगी। इसमें छतरपुर के लिए दो स्टैंडर्ड बसें चलेंगी वहीं जबलपुर के लिए चार स्टैंडर्ड बसें तय की गई हैं जिसमें दो एसी और दो नान एसी होंगी। सतना के लिए छह बसें निर्धारित की गई हैं। यह 34 सीटर मिडी बसें होंगी। शहर के भीतर यह होगा रूट शहर के भीतर न्यू बस स्टैंड से चलने वाली बस बजरंग नगर, सिरमौर चौक, कॉलेज चौराहा, शिल्पी प्लाजा, स्वागत भवन, कलामंदिर, हॉस्पिटल चौक, धोबियाटंकी, पीटीएस चौक आदि स्थानों पर सवारियां भरेगी। वहीं रेलवे स्टेशन से चलने वाली स्टेशन मोड़, ट्रांसपोर्ट नगर, एजी कॉलेज तिराहा, जेपी मोड़, पडऱा, ढेकहा तिराहा, इको पार्क, जयस्तंभ, पुराने बस स्टैंड के सामने, कलेक्ट्रेट, मार्तण्ड स्कूल तिराहा, कॉलेज चौक, सिरमौर चौक, बजरंग नगर, न्यू बस स्टैंड, समान, होटल लैंडमार्क, रतहरा आदि स्थानों पर स्टापेज बनाया गया है। *_अन्य क्लस्टर की प्रक्रिया भी चल रही_* अर्बन ट्रांसपोर्ट सर्विस के चीफ आपरेटिंग आफिसर मुरारी कुमार सिंह ने बताया कि सिटी बस के एक क्लस्टर का टेंडर हो गया है, आगे की प्रक्रिया चल रही है जल्द ही बसें प्रारंभ कर दी जाएंगी। इसके पहले चरण में 23 बसें शहर के भीतर और जबलपुर व छतरपुर जाएंगी। अन्य क्लस्टर की प्रक्रिया भी चल रही है।
Aaryan Dwivedi

Aaryan Dwivedi

    Next Story