सीधी

कांग्रेस का सर्वे: सतना में अजय सिंह 'राहुल' का विरोध, अब विंध्य की सीट से चुनाव लड़ सकते हैं पूर्व नेता प्रतिपक्ष

Aaryan Dwivedi
16 Feb 2021 6:05 AM GMT
कांग्रेस का सर्वे: सतना में अजय सिंह राहुल का विरोध, अब विंध्य की सीट से चुनाव लड़ सकते हैं पूर्व नेता प्रतिपक्ष
x
Get Latest Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, Today News in Hindi, Breaking News, Hindi News - Rewa Riyasat

रीवा में सुंदरलाल तिवारी के निधन के बाद कांग्रेस को किसी ब्राह्मण नेता की तलाश रीवा/सतना. कांग्रेस अपनी सर्वे रिपोर्ट के आधार पर बड़े नेताओं के संसदीय निर्वाचन क्षेत्रों में फेरबदल कर सकती है। अजय सिंह सतना छोड़ सीधी की राह पर बढ़ चले हैं। पहले वे सतना सीट के लिए प्रयास कर रहे थे। दिल्ली में हुए मंथन के बाद इन नेताओं को ऐसे संकेत दिए गए हैं। पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह सतना सीट से चुनाव लडऩे की तैयारी में थे।

पिछले लोकसभा चुनाव में वे सतना से कम अंतर से हारे थे। पार्टी ने उन्हें सीधी से लडऩे की सलाह दी है। सर्वे में आया कि सतना में अजय का विरोध है, जिससे परेशानी आ सकती है। वहीं सुंदरलाल तिवारी के निधन के बाद अब रीवा में दूसरे ब्राह्मण नेता की तलाश की जा रही है। इधर अजय सिंह ने इस संकेत के बाद 16 मार्च से सीधी लोकसभा क्षेत्र की नब्ज टटोलने के लिए तीन दिवसीय दौरा शुरू करने का ऐलान किया है।

मिली जानकारी के अनुसार पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह 16 मार्च से क्षेत्र के दौरे पर रहेंगे। सीधी लोकसभा सीट सीधी और सिंगरौली के दो जिलों मे फै ली हुई है। वे 16 मार्च को धौहनी विधानसभा क्षेत्र के जमुआ से इसकी शुरुआत करेंगे। सुबह 11 बजे यहां पहली आमसभा होगी। इसे संबोधित करने के बाद दोपहर 1 बजे कमछ और शाम 4.30 बजे पोड़ी में भी आमसभा को संबोधित करेंगे। रात विश्राम टिकरी रेस्ट हाउस में करने के बाद पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह दूसरे दिन 17 मार्च को देवसर विधानसभा क्षेत्र के लंघाडोल में 11 बजे, 2 बजे माड़ा, विधानसभा सिंगरौली 5 बजे बैढऩ, 7 बजे मोरवा में आमसभा को संबोधित करने के बाद रात्रि विश्राम मोरवा में करेंगे। राहुल अगले दिन 18 मार्च को चितरंगी विधानसभा अंतर्गत तीन सभाएं लेंगे। इनमें सुबह 11 बजे बगैया, दोपहर 1 बजे मिसिरगवां, दोपहर 3 बजे बडक़ुट तथा शाम 5 बजे धानी में आमसभा को संबोधित करेंगे।

Aaryan Dwivedi

Aaryan Dwivedi

    Next Story