रीवा

राजेंद्र शुक्ल के डिप्टी सीएम बनने पर विंध्य में जश्न: जितनी बार जीते, उतनी बार मंत्री बनें; जानिए डिप्टी सीएम का राजनीतिक सफरनामा

राजेंद्र शुक्ल के डिप्टी सीएम बनने पर विंध्य में जश्न: जितनी बार जीते, उतनी बार मंत्री बनें; जानिए डिप्टी सीएम का राजनीतिक सफरनामा
x
मध्यप्रदेश के नए मुख्यमंत्री के तौर पर मोहन यादव के नाम पर मुहर लगी है। वहीं विंध्य के कद्दावर नेता और रीवा से 5वीं बार विधायक राजेन्द्र शुक्ल को डिप्टी सीएम बनाया गया है।

2023 के विधानसभा चुनाव में भाजपा 163 सीट जीतकर एक बार फिर सरकार बना रही है। इस बार सरकार में मुख्यमंत्री का चेहरा उज्जैन दक्षिण से विधायक और शिवराज सरकार के कार्यकाल में उच्च शिक्षा मंत्री रहें डॉ. मोहन यादव हैं। डॉ. यादव के साथ राज्य में दो डिप्टी सीएम भी बनाए गए हैं। जिनमें चार बार के कैबिनेट मंत्री राजेन्द्र शुक्ल और शिवराज सरकार में वित्त मंत्री रहें जगदीश देवड़ा शामिल हैं। विधानसभा चुनाव से ऐन पहले विधायक राजेंद्र शुक्ल, गौरीशंकर बिसेन और राहुल लोधी को शिवराज सरकार में मंत्री बनाया गया था।

मध्यप्रदेश के डिप्टी सीएम बनें राजेन्द्र शुक्ल

रीवा विधायक राजेंद्र शुक्ल को डिप्टी सीएम बनाए जाने के बाद पूरा विंध्य जश्न डूब गया है। रीवा शहर के ढेकहा स्थित भाजपा कार्यालय अटल कुंज, शिल्पी प्लाजा में समर्थकों ने पठाखे फोड़ कर उत्साह जताया, मिठाइयां बाटी। वहीं भोपाल में मौजूद राजेंद्र शुक्ल के समर्थकों ने भी भाजपा प्रदेश कार्यालय बाहर से ही जश्न मनाना शुरू कर दिया।

1986 में छात्र संघ अध्यक्ष बने 2023 में उप मुख्यमंत्री

मध्य प्रदेश के प्रमुख नेताओं में से एक राजेंद शुक्ला में बचपन से ही लीडरशिप के गुण थे। रीवा इंजीनियरिंग कॉलेज में सिविल इंजीनियरिंग पढ़ाई दौरान वर्ष 1986 में छात्रसंघ अध्यक्ष चुने गए थे और 37 साल बाद प्रदेश के उप मुख्यमंत्री चुने गए हैं। 59 वर्षीय राजेंद्र शुक्ल का पारिवारिक ताल्लुक व्यवसायिक था। वह देश- प्रदेश के नामी संविदाकार स्व. भैयालाल शुक्ल के बेटे हैं। उनका अरबों का कारोबार था. लेकिन नेतृत्व गुण हावी होने के कारण उन्होंने राजनीति की ओर कदम बढ़ाया। 1998 के चुनाव में वे पहली बार भाजपा से रीवा से विधानसभा चुनाव में उतरे।

पहली बार असफल तो हुए, लेकिन उसके बाद अपराजेय हो गए। 2003 के चुनाव में रिकॉर्ड मतों से जीते। इसके बाद 2008, 2013, 2018 के चुनाव में लगातार जीत का सिलसिला जारी रहा। 2023 के चुनाव में लगातार पांचवीं बार विधायक चुने गए। जनता का आशीर्वाद मिला तो अब प्रदेश के शीर्ष पद के लिए चुने गए। यह उनके राजनीतिक जीवन के लिए कीर्ति का विषय तो है ही, रीवा व विंध्यवासियों के लिए भी गौरव की बात है। इसे रीवा व विंष्टा के समग्र विकास के लिए उनके द्वारा किए गए कार्यों का प्रतिसाद ही कहा जा सकता है।

5वीं बार विधायक, चार बार मंत्री

विधानसभा चुनाव 2003: पहली बार रिकॉर्ड वोटों से विधानसभा चुनाव जीतने वाले राजेंद्र शुक्ला को आवास और पर्यावरण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) का पद दिया गया। इस कार्यकाल में पहले स्व. बाबूलाल गौर की सरकार में, और उसके बाद शिवराज सिंह चौहान की सरकार में मंत्री बने।

REWA ASSEMBLY ELECTION RESULTS 2003

Candidate's NamePartyLevelVotesVotes %Margin
Rajendra ShuklaBJPWinner78,61257.0056,208
Lakhan Singh PatelBSPRunner Up22,40416.00
Pushparaj SinghINC3rd21,79616.00

विधानसभा चुनाव 2008: श्री शुक्ल रीवा विधानसभा क्षेत्र से दूसरी बार जीते। और इस बार उन्हें ऊर्जा और खनिज संसाधन मंत्री बनाकर मंत्रीपरिषद में शामिल किया गया।

REWA ASSEMBLY ELECTION RESULTS 2008

Candidate's NamePartyLevelVotesVotes %Margin
Rajendra ShuklaBJPWinner43,14052.0026,110
Dr. Abdul Mujib KhanBSPRunner Up17,03021.00
Rajendra SharmaINC3rd14,12617.00

विधानसभा चुनाव 2013: मध्य प्रदेश की 14वीं विधानसभा में चुनाव जीतकर आने वाले राजेंद्र शुक्ला को उद्योग नीति और निवेश संवर्धन मंत्री बनाया गया। इसके अलावा उन्होंने जनसंपर्क विभाग भी संभाला।

REWA ASSEMBLY ELECTION RESULTS 2013

Candidate's NamePartyLevelVotesVotes %Margin
Rajendra ShuklaBJPWinner61,50251.0037,546
Krishna Kumar Gupta (KK)BSPRunner Up23,95620.00
Dr. Mujeeb KhanINC3rd20,60017.00

विधानसभा चुनाव 2018: 2018 में एमपी में कांग्रेस की सरकार बनी थी लेकिन 2020 में यह सरकार गिर गई और एक बार फिर भाजपा सत्ता में आई। इसके बाद 2023 में राजेंद्र शुक्ला को एक बार फिर, यानी कुल चौथी बार कैबिनेट में जगह मिली। इस बार श्री शुक्ल को जनसंपर्क एवं लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग का मंत्री बनाया गया।

REWA ASSEMBLY ELECTION RESULTS 2018

Candidate's NamePartyLevelVotesVotes %Margin
Rajendra ShuklaBJPWinner69,80651.0018,089
Abhay MishraINCRunner Up51,71738.00
Kasim KhanBSP3rd6,4275.00

विधानसभा चुनाव 2023: 2023 में वे पांचवीं बार चुनाव जीते और उन्हें डिप्टी सीएम के लिए चुना गया है। वह प्रदेश के उप मुख्यमंत्री बनेंगे।

REWA ASSEMBLY ELECTION RESULTS 2023

Candidate's NamePartyLevelVotesVotes %Margin
Rajendra ShuklaBJPWinner76,93951.1621,339
Rajendra SharmaINCRunner Up56,34137.11
Madhumas Chandra SoniBSP3rd8,4825.61

Rewa Assembly MLA List (1977 to 2018)

YearCandidate's NameParty
1977Premlal MishraJNP
1980Muni PrasadINC(I)
1985Premlal MishraJNP
1990Pushpraj SinghINC
1993Pushpraj SinghINC
1998Pushpraj SinghINC
2003Rajendra ShuklaBJP
2008Rajendra ShuklaBJP
2013Rajendra ShuklaBJP
2018Rajendra ShuklaBJP
2023Rajendra ShuklaBJP
Next Story