प्रयागराज

प्रयागराज में अदभुत संत, सिर में बाल की जगह उगाया जौ के पौधे ...

Aaryan Dwivedi
25 Feb 2021 9:44 AM GMT
प्रयागराज। प्रयागराज में इस समय माघ मेला चल रहा हैं। देश-विदेश से हजारों की तादात में साधू, संत, महंत तथा आमजन प्रयागराज में पहुंच कर पुष्य लाभ आर्जित कर रहे है। माघ में गंगा स्नान का बड़ा ही माहत्व बताया गया है। वही प्रयागराज में त्रिवेणी स्नान तो सबसे ज्यादा है। 

इस वर्ष के माघ मेंला में प्रयागराज में एक ऐसे संत के दर्शन हुए जिन्होने अपने सिर पर बाल के स्थान पर जौ के पौधे उगा लिए हैं। ऐसा उन्हेने एक संकल्प को लेकर किया है। सिर पर जौ के पौधे को देखकर लोग हैरत में है।
इस संत को देखने के लिए लोग एकत्र हो जाते हैं। वैसे तेा प्रयागराज में तहर- तरह के संत देखने को मिलते हैं। इस बार के माघ मेले में ये संत आकर्षण का केन्द्र बने हुए हैं।
बताया जाता है कि संत ने सकल्प लिया है कि वह जब अयोध्या में भगवान राम का मंदिर बन जायेगा। तभी वह इस पौधों को विसर्जित करंेंगे। उनका संकल्प पूरा होने में अभी समय है। लेकिन उनका संकल्प देखकर लोग आश्चर्य चकित हैं।
सिर पर जौ उगाने वाले संत का नाम अमरजीत रविदास संत बताया है। संत रविदास का कहना है कि वह उनकी मन्नत भगवान श्री राम अवश्य पूरा करेंगे। जब राम जी का मंदिर अयोध्या में बन जायेगा उनका दर्शन करने के बाद सिर पर उगे जौ के पौधों को विसर्जित करंेगे।
संत रिवदास ने बताया कि वह सिर पर केवल अन्न के बीज डाले हैं। सभी पौधे बालों के सहारे जीवित है। मिट्टी बिल्कुल भी नही डाली गई है। संत ने बताया कि इन पौधों की रक्षा भगवान ही कर रहे है।

Next Story