एंटरटेनमेंट

पंजाबी युवक ने रोकी अजय देवगन की कार, गंगूबाई फिल्म की शूटिंग करने जा रहे थे एक्टर, जानिए क्या है मामला

Manoj Shukla
2 March 2021 10:37 PM GMT
पंजाबी युवक ने रोकी अजय देवगन की कार, गंगूबाई फिल्म की शूटिंग करने जा रहे थे एक्टर, जानिए क्या है मामला
x
पंजाब के एक युवक ने फिल्म स्टार अजय देवगन (Ajay Devgan) की कार को रोक लिया। वह मुम्बई स्थित फिल्म सिटी गंगूबाई फिल्म की शूटिंग के लिए जा रहे थे। युवक अजय देवगन से किसान आन्दोलन पर ट्वीट करने की मांग कर रहा था। युवक का नाम राजदीप रमेश सिंह हैं। जो मूलतः पंजाब का रहने वाला है। वह अपने आप को किसान आन्दोलन समर्थक बता रहा था।

पंजाब के एक युवक ने फिल्म स्टार अजय देवगन (Ajay Devgan) की कार को रोक लिया। वह मुम्बई स्थित फिल्म सिटी गंगूबाई फिल्म की शूटिंग के लिए जा रहे थे। युवक अजय देवगन से किसान आन्दोलन पर ट्वीट करने की मांग कर रहा था। युवक का नाम राजदीप रमेश सिंह हैं। जो मूलतः पंजाब का रहने वाला है। वह अपने आप को किसान आन्दोलन समर्थक बता रहा था।

उसने एक्टर से सवाल किया कि आप किसान आन्दोलन में क्यों कुछ नहीं बोल रहे हैं। युवक ने तकरीबन 15 मिनट तक एक्टर की कार को रोके रखा। इस दौरान अजय देवगन के बाॅडीगार्ड ने उसे हटाने की कोशिश की। लेकिन वह कार के सामने से हटने को तैयार नहीं था। लिहाजा उन्होंने पुलिस में शिकायत की। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर लिया।

ट्वीट पर घिरे थे अजय

अजय देवगन ने किसान आन्दोलन को लेकर पिछले दिनों एक ट्वीट किया था। जिसके चलते उन्हें जमकर घेरा गया था। अजय देवगन ने लिखा था कि भारत या भारतीय नीतियों के खिलाफ किसी झूठे प्रपोगेंडा में न फंसे। इस समय हमें एकजुट होने की जरूरत हैं। जिसके बाद अजय कई किसानों के निशाने में आ गए थे। पंजाबी सिंगर जैज धामी ने एक ट्वीट करते हुए उन्हें चमचा करार दिया था।

उन्होंने लिखा था कि चमचे तुम्हारे लिए बैठकर ट्वीट करना कितना आसान हैं। अपने बुजुर्गो को उस ठण्ड में भेजो तब समझ में आएगा कि वह किन हालातों से गुजर रहे हैं। दुख इस बात का है कि रिहाना जैसे ग्लोबल स्टार को आपको जगाना पड़ रहा हैं। बता दें कि विदेशी मूल की पाॅप सिंगर रिहाना ने किसान आन्दोलन पर एक ट्वीट किया था। जिसमें कई सेलीब्रिटियों ने उन्हें ट्रोल किया था।

गंगूबाई की शूटिंग में रहे थे एक्टर

अजय देवगन आलिया भट्ट स्टारर गंगूबाई काठियाबाड़ी फिल्म में एक अहम किरदार में नजर आएंगे। जिसकी शूटिंग के लिए मंगलवार की सुबह तकरीबन साढ़े 10 बजे मुम्बई स्थित फिल्म सिटी जा रहे थे। तभी फिल्म सिटी के गेट पर ही 28 वर्षीय युवक राजदीप रमेश सिंह युवक ने उनकी कार को रोक लिया। लिहाजा अजय के बाॅडीगार्ड प्रदीप इन्द्रसेन गौतम ने दिंडोशी पुलिस में युवक की शिकायत की। जिस पर पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर लिया हैं। बताते चले कि गंगूबाई फिल्म 30 अप्रैल 2021 को सिनेमा घरों में रिलीज होने जा रही हैं। जिसका टीजर बीते दिनों जारी किया जा चुका हैं।

Sunil Shetty के बेटे अहान शेट्टी की डेब्यु फिल्म Tadap का पोस्टर जारी, अक्षय कुमार ने लिखी यह बात

HBD Tiger : ऋतिक को अपना गुरू तो दिशा के साथ अफेयर को लेकर सुर्खियों में रहते है Tiger Shroff

Big Boss 14 : मेरा बैंक बैलेंस हो चुका था खाली, मां के इलाज के लिए चाहिए था पैसा, पति रीतेश को लेकर...

Next Story