मध्यप्रदेश

प्रदेश में बस हादसा, बारातियों से भरी बस खाई में गिरी, सवार थे 36 लोग...

Aaryan Dwivedi
27 Feb 2021 5:31 PM GMT
देवास। बारातियों से भरी शुक्रवार देर रात करीब 12 से 1 बजे के करीब हादसे का शिकार हो गई। बस अनियंत्रित हो कर खाई में जा गिरी। जिस वक्त हादसा हुआ बस में करीब 36 लोग सवार थे। बस लखवाड़ा गांव से दुल्हन को लेकर जेतपुरा गांव की ओर जा रही थी। हादसे में 2 लोगों की मौत हो गई है तो वहीं 6 गंभीर रूप से घायल हुए है। सभी घायलों को इंदौर के अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती किया गया है। वही मामूली चोट वालों को प्राथमिक इलाज देवास चिकित्सालय में करवाया गया है। 

जानकारी के अनुसार बारातियों से भरी दो बस लखवाड़ा से जेतपुरा जा रही थी। जिसमे ंएक बस मंे महिलाएं तो दूसरी में पुरष सवार थे। बताया गया है कि जिसमे ंपुरूष सवार थे वह सिरोल्या के पास अनियंत्रित हो कर खाई में जा गिरी।
बारातियों ने इस घटना की जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी को बास से निकाला और घायलों को अस्पताल पहुचाने के लिए 7 एम्बुलेंस और पांच डायल 100 की मदद ली गई। देर रात सभी घायलों को अस्पताल पहुंचा दिया गया।

जानकारी के अनुसार देवास जिला अस्पताल में 20 घायलों का इलाज किया जा रहा है तो वहीं 6 गंभीर बस सवार को इंदौर के लिए रेफर कर दिया गया है। वही बताया गया है कि बस में सवार एक की घटना स्थल में मौके पर ही मौत हो गई है तो वहीं एक की मौत अस्पताल पहुंचने पर हई है।

जानकारी के अनुसार हादसे की मुख्य वजह ड्राइवर की लापरवाही की बात सामने आई, जिसकी जांच पुलिस अधिकारियों द्वारा की जा रही है। लोगों का कहना है कि चालक से कई बार सभ्हल कर चलने के लिए कहा जा रहा था इसके बाद भी वह लापरवाही पूर्वक वाहन चला रहा था।

Next Story