- Home
- /
- मध्यप्रदेश
- /
- भोपाल
- /
- एमपीः सचिवालय में जॉब...
एमपीः सचिवालय में जॉब का मौका,1800 पदो पर होगी भर्ती
भोपाल। नौकारी की तलाश कर रहे युवाओं को एमपी सचिवालय में मौका मिलेगा। मीडिया में जारी जानकारी के तहत अतिरिक्त सचिव, उपसचिव, अवर सचिव, अनुभाग अधिकारी, सहायक से लेकर ड्राइवर पदों में भर्ती की जानी हैं।
जानकारी के तहत करीब 1800 पद हैं। सचिवालय सेवा में कर्मचारियों की सीधी भर्ती में सामान्य वर्ग के आर्थिक रूप से कमजोर उम्मीदवारों को 10 प्रतिशत आरक्षण मिलेगा। इसके लिए सचिवालय सेवा भर्ती नियम में संशोधन कर दिया गया है।
AMAZON DEALS – UPTO 50% OFF
महिलाओं के 33 प्रतिशत है स्थान
भर्ती के दौरान 33 प्रतिशत पद महिलाओं से भरे जाएंगे, ये आरक्षण हर वर्ग के पदों के अनुसार होगा। इसी तरह हर श्रेणी में 6 प्रतिशत पद दिव्यांगों के लिए आरक्षित रहेंगे। इस बारे में प्रदेश सरकार ने अधिसूचना जारी कर दी है।
भर्ती में होगी यह प्रक्रिया
नियुक्ति पर भर्ती के दौरान आरक्षण की यह प्रक्रिया की जा रही है। जिसमें अनुसूचित जाति के लिए 16, अनुसूचित जनजाति के लिए 20 और ओबीसी के लिए 27 फीसदी आरक्षण होगा। इनके लिए आरक्षित रिक्त स्थानों को भरने के लिए पूरी संख्या में उम्मीदवार नहीं मिलते है तो उनका फिर से प्रक्रिया की जायेगी।