अन्य

गरीब ब्राह्मणों से शादी करने पर मिलेंगे 3 लाख, इस राज्य में ब्राह्मण विकास बोर्ड ने लाइ योजना

Aaryan Dwivedi
16 Feb 2021 6:42 AM GMT
गरीब ब्राह्मणों से शादी करने पर मिलेंगे 3 लाख, इस राज्य में ब्राह्मण विकास बोर्ड ने लाइ योजना
x
गरीब ब्राह्मणों से शादी करने पर मिलेंगे 3 लाख, इस राज्य में ब्राह्मण विकास बोर्ड ने लाइ योजना कर्नाटक में राज्य ब्राह्मण विकास बोर्ड का गठन प

गरीब ब्राह्मणों से शादी करने पर मिलेंगे 3 लाख, इस राज्य में ब्राह्मण विकास बोर्ड ने लाइ योजना

कर्नाटक में राज्य ब्राह्मण विकास बोर्ड का गठन पूर्व मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी ने 2018-19 में किया था। उस समय उन्होंने 25 करोड़ बजट फंड मुहैया कराने का ऐलान भी किया था। इसके बाद 2019 के अंत में बीजेपी की बीएस येदियुरप्पा सरकार ने इस बोर्ड का गठन किया। अब बोर्ड दो स्कीम लेकर आया है।

राज्य ब्राह्मण विकास बोर्ड ने यह दो स्कीम लांच की

गरीब ब्राह्मणों से शादी करने पर मिलेंगे 3 लाख, इस राज्य में ब्राह्मण विकास बोर्ड ने लाइ योजना

पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर निकाली गई इन दोनों योजनाओं में गरीब ब्राह्मणों से शादी करने पर आर्थिक मदद का आश्वासन दिया गया है। इसमें एक योजना के तहत ऐसी ब्राह्मण महिलाएं जो गरीब पुजारी से शादी करती हैं, उन्हें 3 लाख रुपए तक के बॉन्ड मिलेंगे। वहीँ दूसरी योजना में गरीब महिला से शादी करने पर 25000 रूपए दिया जायेगा।

यह भी पढ़े : सूर्य के उत्तरायण होने पर मनेगी खिचड़ी पर्व, सिंह पर सवार होकर आयेगी सक्रांति

यहाँ क्लिक करे : Amazon Hot Deals :

फिलहाल यह योजना फिलहाल पायलट प्रोजेक्ट स्तर पर है। इस स्कीम का फायदा उठा पाने वालों की संख्या सीमित रखी गई है। भाजपा नेता और कर्नाटक राज्य ब्राह्मण विकास बोर्ड के अध्यक्ष एचएस सच्चिदानंद मूर्ति ने योजना पर कहा, “हमें दो स्कीम- अरुंधति और मैत्रेयी लॉन्च करने की मंजूरी मिल गई। उन्होंने कहा योजनाओ के लिए फंड्स भी इकट्ठा कर लिए गए हैं। हम इन फंड्स को मुहैया कराने के नियमों और तरीकों पर विचार कर रहे हैं। यह कमजोर तबके की मदद की हमारी कोशिशों में से एक है।”

यह भी पढ़े : शादी के लिए करना होगा इंतजार, गाजे बाजे बंद, अब 2021 लगने के तीन माह बाद बजेगी शहनाई

यहाँ क्लिक कर RewaRiyasat.Com Official Facebook Page Like

ख़बरों की अपडेट्स पाने के लिए हमसे सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर भी जुड़ें:

Facebook | WhatsApp | Instagram | Twitter | Telegram | Google News

Aaryan Dwivedi

Aaryan Dwivedi

    Next Story