राष्ट्रीय

Weather Updates: Uttar Pradesh, Rajasthan में भारी बारिश के आसार, Madhya Pradesh में Yellow Alert जारी

Weather Updates: Uttar Pradesh, Rajasthan में भारी बारिश के आसार, Madhya Pradesh में Yellow Alert जारी
x
Monsoon 2021 Latest Updates: भारत में मानसून राज्यों की दहलीज़ पर पहुंचने लगा है। अब मानसून उत्तरी राज्यों की तरफ भी पहुंच रहा है। ऐसे में कई उत्तरी राज्यों में बारिश के आसार लग रहे है।

Monsoon 2021 Latest Updates: भारत में मानसून राज्यों की दहलीज़ पर पहुंचने लगा है। अब मानसून उत्तरी राज्यों की तरफ भी पहुंच रहा है। ऐसे में कई उत्तरी राज्यों में बारिश के आसार लग रहे है।

भारत के मौसम विभाग (IMD) ने जानकारी दी राजस्थान (Rajasthan) और उत्तर प्रदेश (Uttarpradesh), मध्यप्रदेश के कई हिस्सों में रविवार-सोमवार को तेज बारिश हो सकती है। मध्यप्रदेश के कुछ इलाको के लिए Yellow अलर्ट भी जारी किया गया है।

मध्यप्रदेश के इन इलाको में Yellow Alert जारी

भोपाल मौसम मौसम विभाग द्वारा जारी बुलेटिन के मुताबिक अगले 24 घंटों के लिए रीवा, सागर, जबलपुर, शहडोल, भोपाल, होशंगाबाद, ग्वालियर, चंबल, इंदौर और उज्जैन संभागों के जिलों में गरज के साथ बिजली गिरने की आशंका है। मौसम विभाग का कहना है कि इस दौरान 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने की संभावना है।

15 जून तक ओडिशा, झारखंड और बिहार पहुंचेगा मॉनसून

शुक्रवार को जारी प्रेस रिलीज़ में मौसम विभाग ने जानकारी दी थी की दक्षिण-पश्चिम मानसून मध्य अरब सागर से आगे बढ़ रहा है, यह महाराष्ट्र, गोवा, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, तमिलनाडु ,बंगाल की खाड़ी के मध्य भागों में उत्तर पूर्व बंगाल की खाड़ी और पूर्वोत्तर भारत के कुछ हिस्सों मे पहुंच रहा है।

11 जून तक बंगाल की खाड़ी में कम दबाव का क्षेत्र (Low Pressure Area) बनने की संभावना है। इससे मॉनसून की प्रगति मिलेगी और इसके ओडिशा, झारखंड, पश्चिम बंगाल के कुछ हिस्सों और बिहार की ओर बढ़ने की संभावना है।

मानसून मध्य बंगाल की खाड़ी और बंगाल की खाड़ी के उत्तरपूर्वी हिस्सों में आगे बढ़ गया है। मौसम विभाग के अनुसार अगले दस दिनों में लगभग 15 जून तक दक्षिण-पश्चिम मॉनसून ओडिशा, झारखंड, पश्चिम बंगाल के कुछ हिस्सों और बिहार में पहुंचेगा।

Suyash Dubey | रीवा रियासत

Suyash Dubey | रीवा रियासत

News Content SEO Expert

Next Story