राष्ट्रीय

weather : तूफान ताऊ-ते का कहर, चल रही तूफानी हवाएं, हो रही मुसलाधार बारिश

weather : तूफान ताऊ-ते का कहर, चल रही तूफानी हवाएं, हो रही मुसलाधार बारिश
x
मौसम (Weather News) :  चक्रवाती तूफान ताऊ-ते कहर बनकर सामने आ रहा है। तूफान जिस रास्ते से चल रहा वहा के हालत लगातार बिगड़ रहें है। जानकारी के तहत तूफानी हवाओं के साथ मुसलाधार बारिश होने के कारण जंहा डैम जल मग्न हो रहे है वही नदिया बाढ़ में आ गई है। तूफान सौराष्ट्र के रास्ते अब मध्य गुजरात की ओर बढ़ चला है।

तूफान का यहा रहा असर

जानकारी के तहत सौराष्ट्र के कई इलाकों में जोरदार बारिश का दौरा जारी है। अमरेली-राजुला में हुई भारी बरसात के चलते डैम फुल हो गए हैं। स्थानीय नदी हिंडोरणा में बाढ़ आ गई है।

इसी तरह ऊना में दो घंटे में ही दो इंच बारिश से कई जगह जलभराव के हालात पैदा हो गए हैं। ऊना और गिर में विशालकाय वृक्षों, बिजली के खंभो और सोलर पैनल धराशायी हो रहे हैं। कई मोबाइल टावर गिरने के चलते जाफराबाद के दर्जनों गांव संपर्कविहीन हो गए हैं। ऊना और गिर-सौराष्ट्र में कई जगह उखड़े पेड़ों का अंबार लग लग गया है।

सौ किमी की रफ्तार से चली हवाये

सोमनाथ में 100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल रही हैं। राजकोट, जूनागढ़ और जसदण के आसपास के इलाकों में घने बादल है। पोरबंदर के तटीय इलाकों में भी जोरदार बारिश का दौर शुरू हो गया है। मौसम खराब होने के चलते लोगों से घर में ही रहने की अपील की जा रही है।

जानकारी के तहत ताऊ-ते’ सोमवार की देर रात सौराष्ट्र से टकराया था। इसके बाद तटीय इलाकों में लैंडफॉल की प्रक्रिया शुरू हुई।

Next Story