राष्ट्रीय

Weather : चक्रवाती तूफान ताऊ ते ने मुंबई में मंचाई तबाही, 185 किमी प्रति घंटा से चली हवाएं, 4 राज्यों में अब तक 11 मौत

Weather : चक्रवाती तूफान ताऊ ते ने मुंबई में मंचाई तबाही, 185 किमी प्रति घंटा से चली हवाएं, 4 राज्यों में अब तक 11 मौत
x
मौसम (Weather News) :  अरब सागर से उठे चक्रवाती तूफान ताऊ ते लगातार देश के कई राज्यों में तबाही बनकर सामने आ रहा है। तूफान मुंबई को टच करता हुआ गुजरात की ओर बढ़ गया है। मौसम विभाग के मुताबिक, तूफान अपने सबसे उग्र रूम में मुंबई पहुंचा। इस दौरान 185 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलीं और भारी बारिश से पूरा क्षेत्र अस्त-व्यस्त हो गया है। 

मुंबई के 5 स्थानों पर अस्थाई शेल्टर होम बनाए गए हैं। शहर के दादर, वर्ली, लोअर परेल, माटुंगा और माहिम सहित मुंबई के पश्चिमी उपनगरीय इलाकों में भारी बारिश हो रही है। मुंबई में वर्ली सी फेस, शिवाजी पार्क, मरीन ड्राइव पर समुद्र तट पर ऊंची लहरें उठ रही हैं।

तूफान से अब तक 11 लोगो की मौत

देश के 4 राज्यों में तूफान से अब तक 11 लोगो की मौत हो चुकी है। खबरों के मुताबिक कर्नाटक के अलग-अलग जिलों में तूफान से अब तक 5 लोगों की मौत हो चुकी है।

महाराष्ट्र के जलगांव में एक पेड़ के झोपड़ी पर गिरने से 17 और 12 साल की दो बहनों की मौत हो गई। उनकी मां की हालत गंभीर है। गोवा में 2 लोगों की मौत हुई है। तमिलनाडु के कन्याकुमारी में दीवार गिरने से 2 लोगों की मौत हो गई। इसमें 2 साल का एक बच्चा और दूसरा 36 साल का व्यक्ति शामिल है।

Next Story