राष्ट्रीय

Weather Alert! Madhya Pradesh, Rajasthan, Uttar Pradesh समेत इन राज्यों में भारी बारिश के आसार, IMD ने जारी किया अलर्ट

Weather Alert! Madhya Pradesh, Rajasthan, Uttar Pradesh समेत इन राज्यों में भारी बारिश के आसार, IMD ने जारी किया अलर्ट
x
Weather Update : मानसून तेजी से भारत के उत्तरीय राज्यों में सक्रिय हो रहा है। इसी बीच भारतीय मौसम विभाग (IMD) द्वारा भारत के कई इलाको में भारी बारिश के लिए अलर्ट जारी किया गया है। मिली जानकारी के अनुसार 17 जुलाई से 21 जुलाई तक पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र और उत्तर प्रदेश में भारी से बहुत भारी वर्षा की संभावना है। 18-19 जुलाई के लिए मौसम विभाग ने लगभग सभी राज्यों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। 

Weather Update : मानसून तेजी से भारत के उत्तरीय राज्यों में सक्रिय हो रहा है। इसी बीच भारतीय मौसम विभाग (IMD) द्वारा भारत के कई इलाको में भारी बारिश के लिए अलर्ट जारी किया गया है। मिली जानकारी के अनुसार 17 जुलाई से 21 जुलाई तक पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र और उत्तर प्रदेश में भारी से बहुत भारी वर्षा की संभावना है। 18-19 जुलाई के लिए मौसम विभाग ने लगभग सभी उत्तर के राज्यों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इस दौरान मध्यम से तेज बारिश होने के आसार है।

मौसम विभाग के अनुसार 18 जुलाई से 21 जुलाई तक पंजाब, हरियाणा, पूर्वी राजस्थान और उत्तरी मध्य प्रदेश में और 18 जुलाई, 2021 को दिल्ली में अलग-अलग स्थानों पर मध्यम से भारी वर्षा के आसार हैं।

यूपी- बिहार में आंधी के लिए अलर्ट

मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटों के दौरान उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) और बिहार (Bihar) में अलग-अलग स्थानों पर गरज के साथ मध्यम से तेज आंधी चलने की संभावना है। मौसम विभाग ने चेताया की यह चोट का कारण बन सकते हैं जिससे लोगों और बाहर रहने वाले जानवरों को हताहत हो सकती है।

यहाँ भारी बारिश के आसार

मौसम विभाग ने अलर्ट जारी करते हुए कहा है की जम्मू संभाग, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड में 18 -19 जुलाई को बारिश के आसार है। गोवा में 18-21 जुलाई मध्य महाराष्ट्र के घाट क्षेत्रों में 20-21 जुलाई को भारी बारिश सम्भावना है।

अगले 5 दिनों के लिए कलर कोड द्वारा संकेतिक मौसम की चेतावनी

Suyash Dubey | रीवा रियासत

Suyash Dubey | रीवा रियासत

News Content SEO Expert

Next Story