राष्ट्रीय

New Delhi News : कोरोना से जंग हार गये सीताराम येचुरी के बेटे आशीष येचुरी

New Delhi News : कोरोना से जंग हार गये सीताराम येचुरी के बेटे आशीष येचुरी
x
नई दिल्ली (New Delhi News in Hindi): सीपीएम महासचिव सीताराम येचुरी के बेटे आशीष येचुरी कोरेाना से जंग हार गये हैं। कोरोना की वजह से उनका इलाज मेदांता अस्पताल में चल रहा था। आशीष के निधन की जानकारी स्वयं सीताराम येचुरी ने ट्वीट कर दी है। साथ ही श्री येचुरी ने आशीष का इलाज कर रहे डाक्टर, नर्स, फ्रंटलाइन वर्कर को इलाज मे किये गये सहयोग के लिए धन्यवाद किया है। 

दो सप्ताह से थे पीड़ित

जानकारी के अनुसार आशीष येचुरी काफी समय से बीमार चल रहे थे। दो सप्ताह पूर्व उनका इलाज होली फैमिली अस्पताल में चल रहा था। तबियत में सुधार न होने पर उन्हे गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। जहां गुरूवार 22 अप्रैल को सुबह कोविड के कारण दुखद निधन हो गया।

सभी को दिया धन्यवाद

सीताराम येचुरी ने अपने बड़े बेटे आशीष की मौत की जानकारी ट्वीट करके दी। साथ ही उन्होने ट्वीटर में आशीष का इलाज कर रहे डक्टर, नर्स, फ्रंटलाइन वर्कर, स्वच्छता कार्यकर्ता तथा अन्य लोगों को धन्यवाद दिया है। आशीष की उम्र 34 साल थी। वह नई दिल्ली के एक प्रमुख समाचार पत्र में सीनीयर कॉपी एडिटर के तौर पर काम कर रहे थे।

Next Story