एंटरटेनमेंट

खूबसूरती के मामले में बॉलीवुड एक्ट्रेस को टक्कर देती है शाहरूख खान की बहन लालारूख, देखें अनसीन तस्वीरें

Manoj Shukla
22 July 2021 9:18 PM GMT
खूबसूरती के मामले में बॉलीवुड एक्ट्रेस को टक्कर देती है शाहरूख खान की बहन लालारूख, देखें अनसीन तस्वीरें
x
बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरूख खान (Shah Rukh Khan) ने अपने बूते पर खुद को इंडस्ट्री में स्थापित किया हैं। आज उनके दुनियाभर में करोड़ों में फैंस हैं।

मुम्बई। बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरूख खान (Shah Rukh Khan) ने अपने बूते पर खुद को इंडस्ट्री में स्थापित किया हैं। आज उनके दुनियाभर में करोड़ों में फैंस हैं। शाहरूख की एक झलक पाने के लिए लोग बेताब रहते हैं। शाहरूख के साथ ही उनका परिवार भी लाइम लाइट में बना रहता हैं। शाहरूख की लाडली बेटी सुहाना खान तो आए दिन सुर्खियों में बनी रहती हैं।

खूबसूरती के मामले में बॉलीवुड एक्ट्रेस को टक्कर देती है शाहरूख खान की बहन लालारूख, देखें अनसीन तस्वीरें

उनकी सोशल मीडिया में जमकर तस्वीरें वायरल होती हैं। शाहरूख (Shah Rukh Khan) का पूरा परिवार भले ही आए दिन सुर्खियों में बना रहता है। लेकिन उनके परिवार में एक ऐसा सदस्य है जो लाइम लाइट से एकदम दूर हैं। यह सदस्य कोई और नहीं बल्कि उनकी बड़ी बहन शहनाज लालारूख खान है। जो खूबसूरती के मामले में बॉलीवुड की एक्ट्रेसों को भी टक्कर देती हैं। बीते दिनों उनकी बहन की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया में वायरल हुई थी।

बेहद खूबसूरत दिखी थी लालारूख

कुछ वक्त पहले एक तस्वीर सोशल मीडिया में वायरल हुई थी। जिसमें शाहरूख खान, गौरी खान, शहनाज लालारूख नजर आई थी। इस तस्वीर में दो अन्य सदस्य भी नजर आए थे। तस्वीर में शाहरूख की बहन बेहद खूबसूरत नजर आई थी। उनकी लम्बी कद-काठी व बड़ी-बड़ी आंखे देखने लायक थी। तस्वीर में वह अपनी भाभी को भी खूबसूरती के मामले में कड़ी टक्कर देती हुई नजर आई थी।

6 साल है बड़ी

मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो शहनाज लालारूख खान उम्र में शाहरूख खान (Shah Rukh Khan) से 6 साल बड़ी हैं। कहा जाता है कि उनकी शादी नहीं हुई हैं। एक वक्त वह अपना मानसिक संतुलन भी खो बैठी थी। एक इंटरव्यू के दौरान शाहरूख ने बताया था कि शाहनाज को पापा की मौत का गहरा सदमा लगा था। जिससे वह अपना मानसिक संतुलन खो बैठी थी। दिलवाले दुल्हनिया फिल्म की शूटिंग के दौरान उनकी तबियत खराब हो गई थी। लिहाजा उन्हें इलाज के लिए स्वीटजरलैण्ड ले जाया गया था।

Next Story