रीवा

REWA : गंदगी देख चकित रह गये सांसद, टूटी नाली के चलते बनी हुई है समस्या, मौजूद है दो कोविड मरीज

REWA : गंदगी देख चकित रह गये सांसद, टूटी नाली के चलते बनी हुई है समस्या, मौजूद है दो कोविड मरीज
x
रीवा (Rewa News) :  नगर पालिक निगम के वार्ड क्रमाक दो पुष्पराज नगर प्रेस की पीछे की गली में काफी समय से गंदा पानी सड़क पर बस्ती के बीच न सिर्फ भर रहा है बल्कि लोगो के घरों में ओव्हर फ्लो होकर पहुच रहा है। जिसके चलते गंदगी के बीच यहां के रहवासी जीवन जीने को मजबूर हो रहे है। तो वही बस्ती के बीच मौजूद खाली प्लाट में फैली गंदगी के चलते संक्रमित बीमारी लोगो को पस्त कर रही है।

स्थानिय लोगो ने बताया कि समस्या को लेकर नगर-निगम प्रशासन को कई बार अवगत कराया गया, लेकिन ननि प्रशासन द्वारा कोई भी एक्शन न लेने से समस्या जस की तस बनी हुई है।

बढ़ रहा सक्रमण

सड़क में गंदा पानी भरने के साथ ही बस्ती के बीच वर्षो से खाली पड़े प्लाट में फैली गंदगी लोगो के लिये किसी बड़ी मुसीबत से कंम नही है। स्थानिय लोगो ने बताया कि जिसे स्थान पर गंदगी फैली हुई वहा दो कोविड मरीज तो है ही, यहा के लोग सर्दी-जुकाम, बुखार तथा अन्य सक्रमित बीमारी से परेशान रहते है। बार-बार ईलाज कराने के बाद भी उनके स्वस्थ में सुधार नही हो पाता है। लोगो का कहना है कि गंदगी ही बीमारी का बड़ा कारण है।

25 वर्ष पूर्व बनाई गई थी नाली

बताया जा रहा है बस्ती में ननि प्रशासन द्वारा 25 वर्ष पूर्व नाल बनाई गई थी। उक्त नाली काफी सकरी और जर्जर हालत में होने के कारण गंदे पानी की निकासी नही हो पा रही है। वर्षाकाल में तो स्थित और विकराल हो जाती है।

यह है मांग

स्थानिय लोगो की मांग है कि प्रशासन नाली करण करवा कर लोगो को साफ-सुथरा जीवन जीने को मौका दे तथा वर्षो से खाली पड़े प्लाट पर ननि प्रशासन सक्षम कार्रवाई करे। जिससे फैल रही गंदगी से लोगो को निजात मिल सकें।

चकित रह गये सांसद

गंदगी और समस्या को देख कर सांसद चकित रह गये। उन्होने सफाई कराने के लिये ननि के अधिकारियों को निर्देश दिये। हांलाकि स्थानिय लोगो का कहना है कि नाली सफाई तो समय-समय पर होती है। लेकिन समस्या दूर नही हो रही है ऐसे में प्रशासन नाली निर्माण करवाकर स्थानिय लोगो को गंदगी और सक्रमण से मुक्ति दिलवाये।

Next Story