राष्ट्रीय

आंध्र प्रदेश में रेल हादसा: विजयनगरम में 2 ट्रेनें टकराई, 5 कोच डिरेल; 13 की मौत, 50 यात्री घायल

Aaryan Puneet Dwivedi | रीवा रियासत
30 Oct 2023 9:33 AM IST
Updated: 2023-10-30 04:03:44
Rail accident in Andhra Pradesh
x

आंध्र प्रदेश के विजयनगरम जिले में दो ट्रेनें टकरा गईं। हादसे में 6 यात्रियों की मौत हो गई। 25 यात्री घायल हैं।

आंध्र प्रदेश के विजयनगरम जिले में दो ट्रेनें टकरा गईं। हादसे में 13 यात्रियों की मौत हो गई। 50 यात्री घायल हैं।

आंध्रप्रदेश के विजयनगरम जिले में दो ट्रेनें टकरा गईं। हादसे में सोमवार सुबह तक 13 यात्रियों की मौत हो गई। 50 यात्री घायल हैं। विशाखापट्टनम-पलासा पैसेंजर ट्रेन विशाखापट्टनम-रायगड़ा पैसेंजर से टकरा गई। हादसा विजयनगरम जिले में अलमांडा-कंकटपल्ली के बीच हुआ। ईस्ट कोस्ट रेलवे के CPRO बिस्वजीत साहू ने बताया, हादसा मानवीय भूल के चलते हुआ। विशाखापत्तनम-रायगड़ा पैसेंजर ट्रेन के ड्राइवर ने सिग्नल को ओवरशूट किया, जिससे यह आगे चल रही विशाखापट्टनम-पलासा पैसेंजर ट्रेन से भिड़ गई।

इस टक्कर से दोनों ट्रेन के पांच डिब्बे पटरी से उतर गए। इनमें से तीन कोच आगे की ट्रेन के थे और दो कोच पीछे आ रही ट्रेन के थे। बिस्वजीत साहू ने जानकारी दी कि हादसे के चलते 33 ट्रेनें रद्द कर दी गई हैं, 22 ट्रेनें रद्द कर दी गई है और 11 ट्रेनों को आंशिक रूप से रद्द कर दिया गया है।

पीएम मोदी ने हादसे पर रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से बात की। उन्होंने हादसे से प्रभावित लोगों को हरसंभव सहायता देने को कहा। मृतकों के परिजन के प्रति संवेदना व्यक्त की। राहत और सहायता कार्य जारी वाल्टेयर मंडल रेल प्रबंधक (DRM) ने बताया कि बचाव अभियान जारी है, सहायता और एम्बुलेंस के लिए स्थानीय प्रशासन और NDRF को सूचित किया गया है। दुर्घटना राहत ट्रेनें घटनास्थल पर पहुंच गई हैं। वहीं, मुख्यमंत्री कार्यालय ने बताया कि CM वाईएस जगनमोहन रेड्‌डी ने राहत कार्य के लिए सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त करने को कहा है। मौके पर एम्बुलेंस और अन्य जरूरी सामान पहुंचा दिया गया है।

केंद्र सरकार ने 10 लाख रुपए मुआवजे का ऐलान किया

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया, केंद्र सरकार ने मृतकों के परिजनों को 10 लाख रुपए, घायलों को 2 लाख और मामूली चोट लगने पर 50 हजार रुपए मुआवजे का ऐलान किया है। आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री वाईएस जगन मोहन रेड्डी ने अधिकारियों को राज्य के मृतकों के परिजनों को 10-10 लाख रुपये और घायलों को 2-2 लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने का निर्देश दिया।

12 ट्रेनें रद्द, 15 ट्रेनों का रूट डायवर्ट किया गया

वाल्टेयर मंडल रेल प्रबंधक (DRM) ने बताया कि बचाव अभियान जारी है, सहायता और एम्बुलेंस के लिए स्थानीय प्रशासन और NDRF को सूचित किया गया है। दुर्घटना राहत ट्रेनें घटनास्थल पर पहुंच गई हैं। वहीं, मुख्यमंत्री कार्यालय ने बताया कि CM वाईएस जगनमोहन रेड्‌डी ने राहत कार्य के लिए सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त करने को कहा है। मौके पर एम्बुलेंस और अन्य जरूरी सामान पहुंचा दिया गया है।

रेलवे ने आपात नंबर जारी किए

ईस्ट कोस्ट रेलवे ने आपात नंबर जारी किए हैं। इनमें भुवनेश्वर- 0674-2301625, 2301525, 2303069 और वाल्टेयर डिवीजन- 0891- 2885914 हैं।

Next Story