राष्ट्रीय

नादेड़ में पुलिस पर तलवार से हमला, दर्जन भर पुलिकर्मी घायल

नादेड़। मोहल्ला जुलूस निकालने पर अड़े 3 सैकड़ा की इकट्ठी हुई भीड़ ने पुलिस पर हमला कर दिया। हमले में दर्जन भर से ज्यादा पुलिस कर्मी घायल हो गये। वही अन्य सामन्य लोग भी घायल हुए है। पुलिस ने केारोना को देखते हुए जुलूस निकालने अनुमति नही दी थी। इसके बाद भी लोग जुलूस निकालने पर अड़ गये और जबरन जुलूस निकालने लगें। जिसे एसपी की मौजूदगी में रोकने का प्रयास किया गया लेकिन जुलूस निकाल रहे लोगों ने एसपी पर भी तलवार से हमला कर घायल कर दिया। जिसमें दर्जन भर पुलिसकर्मी घायल हो गये।

मिली जानकारी के अनुसार होली के त्योहार पर महाराष्ट्र के नांदेड़ में सिक्ख समुदाय के 300 लोगों की भीड़ उग्र हो गई। पुलिस लोगों को जुलूस निकालने से मना कर रही थी। वही पुलिस ने इस जुलूस के लिए अनुमति नही दी थी।

हमले के बाद पुलिस ने घायल पुलिसमर्मियो को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है। जहां उनकी हालत स्थिर बनी हुई है। वही कई पुलिसकर्मियों को प्राथमिक इलाज के बाद छुट्टी हो गई है। पलिस ने एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।

बताया गया है कि कोविड-19 के चलते होला मोहल्ला जुलूस निकालने की इजाजत नहीं दी गई थी। जुलूस न निकालने कि गुरुद्वारा कमेटी को जानकारी दी गई थी। समिति ने कहा था कि वे इसे गुरुद्वारा परिसर के अंदर ही करेंगे। लेकिन बाद में 300 की भीड एकत्र होकर रैली निकालने लगी।

Next Story