राष्ट्रीय

Monsoon Upadate: केरल में मानसून ने दी जोरदार दस्तक, बारिश से हुआ तरबतर, इस वर्ष औसत से ज्यादा बारिश का अनुमान

Monsoon Upadate: केरल में मानसून ने दी जोरदार दस्तक, बारिश से हुआ तरबतर, इस वर्ष औसत से ज्यादा बारिश का अनुमान
x
Monsoon 2021 latest updates: केरल में मानसून ने गुरूवार को जोरदार दस्तक दे दी है। मानसूनी बारिश से केरल राज्य के कई क्षेत्र तरबतर हो गये है।

Monsoon 2021 latest updates: केरल में मानसून ने गुरूवार को जोरदार दस्तक दे दी है। मानसूनी बारिश से केरल राज्य के कई क्षेत्र तरबतर हो गये है। ज्ञात हो कि दक्षिण पश्चिम मानसून के केरल में पहुंचने की स्थितियां कुछ दिन पहले ही बनना शुरू हो गई थीं।

2 दिन देरी से पहुचा मानसून

इस वर्ष मानसून समय से 2 दिन देरी से केरल पहुचा है। मौसम विशेषज्ञ समय से पहले मानसून के आने का अनुमान लगा रहे थे। लेकिन हवा का रूख कंमजोर हो जाने के कारण 3 जून को मानसून पहुचा है।

दरअसल मानसून ने अंडमान में 21 मई को दस्तक दी थी। 27 मई को आधे श्रीलंका और मालदीव को पार करने के बाद मजबूत हवाओं की कमी के चलते 7 दिन तक मानसून की उत्तरी सीमा कोमोरिन सागर में ही ठहर गई थी।

औसत से ज्यादा बारिश का अनुमान

मौसम विभाग का अनुमान है कि इस बार बारिश अच्छी होगी और औसत से ज्यादा 101 प्रतिशत बारिश होने का अनुमन है। जिससे माना जा रहा है कि इस वर्ष देश में अच्छी बारिश होगी।

राज्यों में इस डेट पर मानसून के पहचने की संभावना

मौसम विभाग के अनुसार महाराष्ट्र में 10 जून, तेलंगाना में 11 जून, पश्चिम बंगाल में 12 जून, ओडिशा में 13 जून, झारखंड में 14 जून, छत्तीसगढ़ में 15 जून, बिहार में 16 जून, गुजरात में 20 जून​​​​​​, मध्य प्रदेश में 20 जून, उत्तर प्रदेश में 22 जून, हिमाचल प्रदेश में 24 जून, दिल्ली और हरियाणा में 27 जून​​,​​​​​​​​​​​​ पंजाब में 28 जून​,​​ ​राजस्थान में 30 जून तक मानसूनी बारिश की संभावना मौसम विभाग ने जताई है।

Suyash Dubey | रीवा रियासत

Suyash Dubey | रीवा रियासत

News Content SEO Expert

Next Story