राष्ट्रीय

Lockdown in India: कहीं मिली छूट तो कहीं बढ़ा लॉक डाउन, इन राज्यों के लोगो को अगले महीने भी घर पर ही होगा रहना

Lockdown in India: कहीं मिली छूट तो कहीं बढ़ा लॉक डाउन, इन राज्यों के लोगो को अगले महीने भी घर पर ही होगा रहना
x
Lockdown in India: कई राज्यों की सरकार ने लॉक डाउन खोलने की तैयारी शुरू कर दी हैं तो कई जगह लॉक डाउन बढ़या जा रहा है।

Lockdown in India: कई राज्यों की सरकार ने लॉक डाउन खोलने की तैयारी शुरू कर दी हैं तो कई जगह लॉक डाउन बढ़या जा रहा है।

मध्यप्रदेश और उत्तरप्रदेश की सरकार चरणबद्ध तरीके से कोरोना कर्फ्यू की अनलॉक प्रक्रिया शुरू कर रही है।

वहीं महराष्ट्र, तेलंगाना, हरियाणा, दिल्ली, बिहार, ओडिशा और सिक्किम सरकार ने लॉक डाउन की अवधी बढ़ाने की घोषणा की है।

Maharashtra में 15 जून तक लॉक डाउन

महाराष्ट्र (Maharashtra) में लॉकडाउन को 15 दिनों के लिए बढ़ा दिया गया है। 1 जून की सुबह 7 बजे समाप्त होना था। हालांकि अब 15 जून, 2021 तक बढ़ा दिया गया है। मिली जानकारी के अनुसार राज्य में 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं पर जल्द ही फैसला लिया जाएगा।

Telangana में 10 दिन और बढ़ा लॉक डाउन

तेलंगाना (Telangana) सरकार ने COVID लॉकडाउन को दस और दिनों के लिए बढ़ाने का फैसला किया है। नतीजतन, वर्तमान में इस महीने की 31 तारीख तक लगाया गया लॉकडाउन दस और दिनों के लिए बढ़ा दिया जाएगा।

Haryana में 7 जून तक बढ़ा लॉक डाउन

हरियाणा (Haryana) सरकार ने शॉपिंग मॉल को सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक खोलने में बड़ी छूट के साथ लॉकडाउन को 7 जून तक बढ़ा दिया है।

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि समय बढ़ाने के संबंध में दुकानदारों, विक्रेताओं और व्यापारियों द्वारा किए गए अनुरोध के अनुसार, अब दुकानें ऑड-ईवन के आधार पर सुबह 9 बजे से दोपहर 3 बजे तक खोली जा सकती हैं।

Delhi में 7 जून तक बढ़ा लॉक डाउन

राजधानी दिल्ली में लॉकडाउन को 7 जून तक एक और सप्ताह के लिए बढ़ा दिया गया है, दिल्ली सरकार ने आज से कुछ गतिविधियों को नियंत्रण क्षेत्रों के बाहर करने की अनुमति दी है।

Bihar में 8 जून तक लॉक डाउन

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने घोषणा की है कि वर्तमान में राज्य भर में कल तक के लिए लागू तालाबंदी को अब 8 जून, 2021 तक बढ़ा दिया गया है।

कुमार ने ट्वीट कर कहा कि राज्य में व्यावसायिक गतिविधियों के लिए रियायतें दी गई हैं। लॉकडाउन के दौरान टीकाकरण केंद्र, बैंक और आवश्यक सेवाएं चालू रहेंगी।

संशोधित दिशा-निर्देशों के अनुसार सभी सरकारी कार्यालय प्रतिदिन शाम 4 बजे तक 25 प्रतिशत उपस्थिति के साथ कार्य करेंगे। गैर सरकारी कार्यालय बंद रहेंगे।

संशोधित दिशानिर्देशों के अनुसार राज्य भर में राशन की दुकानें, डेयरी, सब्जियां और मांस की दुकानें सुबह 6 बजे से दोपहर 2 बजे के बीच खुली रहेंगी।

राज्य में सभी प्रकार की दुकानें वैकल्पिक दिनों में खुलेंगी। शादी और अंतिम संस्कार की बारात में सिर्फ 20 लोगों को ही जाने की इजाजत होगी। अन्य जिलों के DM को संबंधित जिले में लॉकडाउन सख्त करने के लिए अतिरिक्त कदम उठाने के लिए अधिकृत किया गया है।

ओडिशा में 17 जून तक बढ़ा लॉक डाउन

ओडिशा सरकार ने राज्य में कोरोनावायरस संक्रमण को रोकने के लिए चल रहे COVID-प्रेरित लॉकडाउन को 17 जून तक बढ़ा दिया है।

ओडिशा के मुख्य सचिव सुरेश चंद्र महापात्र ने रविवार को इस संबंध में घोषणा की थी। 1 जून की सुबह 5 बजे से 17 जून की सुबह 5 बजे तक पूरे राज्य में तालाबंदी रहेगी।

Sikkim में 7 जून तक बढ़ा लॉक डाउन

पिछले कुछ हफ्तों में लगातार 20 प्रतिशत से अधिक की COVID-19 Positivity Rate को देखते हुए सिक्किम राज्यव्यापी लॉकडाउन को 31 मई से 7 जून 2021 को सुबह 5 बजे तक बढ़ा दिया हैं।

Suyash Dubey | रीवा रियासत

Suyash Dubey | रीवा रियासत

News Content SEO Expert

Next Story