राष्ट्रीय

मातम में बदलीं खुशियां, आग में जिंदा जले 6 बच्चे..

अररिया। होली जैसे उत्सव में उस समय रंग में भंग पड़ गया जब आग की चपेट में आ जाने से 6 बच्चे जिंदा जल गये। यह हादसा बिहार के अररिया के पलासी के कवैया गांव में हुआ। जैसे ही गांव के लोगांे को इस घटना की जानकारी हुई पूरे गांव में मातम छा गया। वहीं परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। 

भुट्टा सेंक रहे थे बच्चे

जानकारी के अनुसार बच्चे अपने घर में भुट्टा सेंक रहे थी। वही पास में मवेशियो को खिलाने के लिए काफी मात्रा में सूखी घास रखी थी। अंदाजा लगाया जाता है कि भुट्टा सेकने के दौरान आग घास में लगी और बच्चों को अपनी चपेट में ले लिया।

मृतक बच्चों की उम्र 5 वर्ष तक

6 बच्चों की आग में जलने से मौत हो गई। इनकी उम्र ढाई से 5 साल बताई जा रही है। आग मंजूर अली के घर में लगी। जिसमें मंसूर अली के बच्चों के साथ दिलबर के बच्चे की हादसे में मौत हो गई है। जान गंवाने वाले बच्चों की पहचान अफसर 5, गुलनाज 2.5, दिलबर 4, बरकस 3, अली हसन 4 और खुशनेहा 2.5 के रूप में हुई है।

गांव वालों ने बुझाई आग

घटना के सम्बंध में मिली जानकारी के अनुसार सूखी घास में आग लगने से वह देखते ही देखते भयावह हो गई। बच्चे आग में घिर गये। हो हल्ला सुनकर गांव के लोग एकत्र हुए और अपने घरों से पानी लाकर आग बुझाना शुरू कर दिया। वही घटना के आधे घंटे बाद ही दमकल भी पहुंच गया।

4-4 लाख की सहायता मंजूर

सरकार ने मृत बच्चों के परिजन को 4-4 लाख रुपए की सहायता राशि मंजूर की है। वहीं इस ह्दय विदारक घटना की जानकारी होने के बाद पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौक पर पहुंच गये। आधिकारियों नें परिजनों को ढाढस बंधाया।

Next Story