राष्ट्रीय

New Delhi : मौसम विभाग का पूर्वानुमान, दिल्ली सहित कई राज्यांें में बारिस की सम्भावना

नई दिल्ली (New Delhi News in Hindi): बिगड़ते मौसम के मिजाज ने एक ओर जहां गर्मी पर लगाम लगा दी है। वहीं इस बदलते मौसम में रोगियों की संख्या में भी इजाफा देखा जा रहा है। तो वहीं कोरोना संक्रमण की रफ्तार भी इस समय तेज चल रही है। मौसम विभाग के अनुमान के मुताबिक दिल्ली में शुक्रवार को बादल रहेंगे। जिससे तापमान में ज्यादा वृद्धि नहीं होगी। साथ ही पंजाब-हरियाणा और उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में शुक्रवार को बारिश की सम्भावना है।

दिल्ली में छाये बादल

जानकारी के अनुसार शुक्रवार को दिल्ली में सुबह से ही बादल दिख रहे हैं। रह-रह कर धूप निकल रही है। वही कई इलाकों में बादल कम और धूप ज्यादा दिख रही है। ऐसे में अंदाजा लगाया जा रहा है कि बारिश हो सकती है। बादल और मौसम के बदले मिजाज की वजह से गर्मी से राहत रहने की उम्मीद है।

अस्पतालों में मरीजों की लगी लाइन

लगातार बदल रहे मौसम की वजह से लोग सर्दी, जुकाम, बुखार तथा पेट की समस्या से पीड़ित हैं। अस्पतालों में रोगियों की लाइन लगी हुई है। वहीं हर छोटे बडे स्थानों में डाक्टरों की क्लीनिक में रोगियों का तांता लगा हुआ है। एक ओर कोरोना की वजह से लोग परेशान हैं तो वहीं इस मौसम की वजह से लोग बीमार होरहे हैं।

कई जगह हुई बारिश

जानकारी के अनुसार देश के काफी हिस्सों में बादलों को डेरा है। कई जगह बारिश होने की जानकारी मिली है। चंडीगढ़ के कई इलाकों में देर रात हल्की बारिश हुई। जिससे तापमान में गिरावट देखा गया है। वही अनुमान लगाया जा रहा है कि पंजाब-हरियाणा और उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में शुक्रवार को हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।

हिमांचल में ताजा बर्फबारी

हिमाचल प्रदेश में अप्रैल के महीने में कई वर्ष बाद बर्फबारी हुई है। इस बर्फबारी का असर देश के कई राज्यों में महशूस किया जा रहा है। देश के कई प्रदेशों मेें रात के तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। मौसम विज्ञानी की माने तो पश्चिमी विक्षोभ के एक्टिव होने से हिमाचल में फिर से शीत लहर लौट आई है।

Next Story